एनआईए ने आज विवादास्पद इस्लामी प्रचारक जाकिर नाईक को नोटिस जारी करते हुए उसके खिलाफ आतंकवाद निरोधक कानून के तहत दर्ज मामले में 14 मार्च को पेश होने को कहा।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पाटीदार समुदाय अब भी विरोध कर रहा है। अमित शाह को उनके अपने ही राज्य गुजरात में सोमवार रात अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। जब उनका काफिला सोमनाथ जा रहा था तो जूनागढ़ के केशोद के पास उन पर अंडे फेंके गए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर जारी सियासी आरोप-प्रत्यारोप को नया आयाम देते हुए शुक्रवार को कहा कि आगामी 11 मार्च को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर सपा-बसपा और कांग्रेस को करंट लगेगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में कथित तौर पर देश विरोधी नारेबाजी करने वालों के खिलाफ एक वकील ने तीस हजारी कोर्ट में आपराधिक शिकायत दायर कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कोर्ट ने इस मामले पर छह मार्च को सुनवाई करने का फैसला किया है।
राज्यों के टैक्स अधिकारियों के विरोध के बाद अब केंद्रीय नौकरशाही ने भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की प्रस्तावित व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। भारतीय राजस्व सेवा यानी आईआरएस के अधिकारियों के संगठन ने जीएसटी के संबंध में कई प्रावधानों पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है।
योग की प्राचीन भारतीय विद्या की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रकृति के संरक्षण के प्रयासों का आह्वान किया और कहा कि मानव गतिविधियों को इस तरह ढालना चाहिए ताकि वे पारस्थितिकीय परिवेश के अनुकूल हो सकें।
मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए चलाई जा रही नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा से प्रेरणा लेते हुए देश के उत्तर पूर्वी राज्य असम में भी 31 मार्च से पांच दिवसीय नमामि ब्रह्मपुत्र अभियान चलाया जाएगा।
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) और चेतन चौहान की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में तलब किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को एक अदालत ने आज के लिए व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी।