Advertisement

Search Result : "विरोध मार्च"

जानिएं, क्‍यूं रालेगण सिद्धि में ही अन्‍ना का हुआ विरोध

जानिएं, क्‍यूं रालेगण सिद्धि में ही अन्‍ना का हुआ विरोध

अन्‍ना के जल संरक्षण मॉडल से उनके गांव वाले ही उनसे नाराज हो गए हैं। अन्‍ना के सामाजिक जीवन में शायद यह पहली बार हो रहा है। जब उनके अपने लाेगों ने ही उनका विरोध किया है। गांव के किसान वाटर लेबल में सुधार के लिए बोरवेल भरे जाने की अन्‍ना की मुहिम को दरकिनार करते हुए एकमत होकर कहा है कि हम हर बार अन्‍ना की नहीं सुनेंगे।
ई कॉमर्स, खाद्य प्रसंस्करण में एफडीआई के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच

ई कॉमर्स, खाद्य प्रसंस्करण में एफडीआई के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच

कुछ आर्थिक निर्णयों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंच ने ई-कॉमर्स, खाद्य प्रसंस्करण और विपणन क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का विरोध करने का निर्णय किया है।
स्वामी ने फिर की विवादित टिप्पणियां, कांग्रेस ने जताया विरोध

स्वामी ने फिर की विवादित टिप्पणियां, कांग्रेस ने जताया विरोध

राज्यसभा में मनोनीत सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने आज फिर कुछ विवादित टिप्पणियां कीं जिन पर कांग्रेस सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई। आसन ने स्वामी की टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से निकालने का आदेश दिया तथा विपक्षी सदस्यों को अनावश्यक रूप से उकसाने के लिए उन पर कार्रवाई करने के लिए भी चेताया।
विरोध बेअसर: गुलाम अली ने किया मंत्रमुग्ध

विरोध बेअसर: गुलाम अली ने किया मंत्रमुग्ध

पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली, शास्त्रीय गायक पंडित विश्वनाथ और पंडित जसराज ने अन्य कलाकारों के साथ बनारस के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में आयोजित संगीत उत्सव में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर में सुबह तक संगीत गूंजता रहा।
दिल्ली-एनसीआर में घरों के दाम एक प्रतिशत घटे

दिल्ली-एनसीआर में घरों के दाम एक प्रतिशत घटे

दिल्ली-एनसीआर में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान इससे पिछली तिमाही के मुकाबले घरों के दाम एक प्रतिशत तक घटे हैं। रीयल्टी पोर्टल 99 एकड़्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर मांग की वजह से मकान सस्ते हुए हैं।
चर्चाः शहनाई के शहंशाह के आंगन में गालियां | आलोक मेहता

चर्चाः शहनाई के शहंशाह के आंगन में गालियां | आलोक मेहता

शहनाई के शहंशाह बिस्मिल्ला खां साहब ने वाराणसी में रहकर दुनिया का दिल जीता। सांप्रदायिक सद्भावना की अद्भुत अलख जगाई। इसीलिये खान साहब को ‘भारत रत्न’ देकर देश की सरकार और जनता ने अपने को गौरवान्वित बनाया। उन्हीं खान साहब के वाराणसी शहर में गजल सम्राट गुलाम अली के आने पर एक कट्टरपंथी संगठन के भ्रमित लोगों ने कड़ा विरोध किया है।
नीतीश ने कहा, पीएम पद का दावेदार नहीं हूं

नीतीश ने कहा, पीएम पद का दावेदार नहीं हूं

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज स्पष्ट किया कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। लेकिन उत्प्रेरक की भूमिका हमेशा निभाएंगे ताकि गैर भाजपाई दलों में एकजुटता आ सके। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आज आयोजित जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान नीतीश के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन पर मुहर लगाई गई।
सूखा सेल्फी लेकर फंसीं भाजपा मंत्री पंकजा मुंडे

सूखा सेल्फी लेकर फंसीं भाजपा मंत्री पंकजा मुंडे

महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे मराठवाड़ा के सूखा प्रभावित क्षेत्र में दौरे के समय सेल्फी खिंचवाने के चक्कर में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक शिवसेना एवं विपक्ष के निशाने पर आ गई हैं। क्षेत्र के दौरे पर गईं पंकजा ने सूख चुकी मांजरा नदी को पृष्ठभूमि में रखते हुए सेल्फी खिंचवाई।
विजय गोयल सोमवार को नियम तोड़कर करेंगे सम-विषम का विरोध

विजय गोयल सोमवार को नियम तोड़कर करेंगे सम-विषम का विरोध

भाजपा की दिल्ली इकाई ने आज से शुरू किए गए सम-विषम योजना के दूसरे चरण को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है और आरोप लगाया कि इस योजना की वजह से शहर के लोगों को रामनवमी के अवसर पर मंदिर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हरिद्वार पहुंचे अमित शाह का कांग्रेसियों ने किया विरोध

हरिद्वार पहुंचे अमित शाह का कांग्रेसियों ने किया विरोध

अंबेडकर जयंती पर हरिद्वार में आयोजित समरसता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेसी नेताओं ने उत्तराखंड की सरकार को हटाने के लिए भाजपा अध्यक्ष को दोषी ठहराया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement