देश की समाचार एजेंसी पीटीआई में शीर्ष स्तर के पदों के लिए अहम चयन किया गया है। पीटीआई के निदेशक मंडल के सदस्यों ने आज सर्वसम्मति से रियाद मैथ्यू को अध्यक्ष और विवेक गोयनका को उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया।
ऐसे समय जब हर नेता चाहता है कि समाज में उसे अतिमहत्वपूर्ण व्यक्ति का दर्जा मिले और उसी के अनुरूप व्यवहार भी किया जाए तब कम से एक शख्स ने इसके उलट व्यवहार कर नेताओं की छवि को बदलने का प्रयास किया है।
वरिष्ठ पत्रकार इंदर मल्होत्रा का 86 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। मल्होत्रा कई दिनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे।
हरियाणा से राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा जीत गए हैं। चंद्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर यह चुनाव लड़ा था। चंद्रा की जीत में कांग्रेस विधायकों की बड़ी भूमिका मानी जा रही है।
शनिवार को सात राज्यों में 27 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बन गई है। अंतिम परिणाम के अनुसार 27 में से भाजपा को कुल 11 और उसके समर्थित एक उम्मीदवार को जीत मिली है। कांग्रेस को छह सीटों पर कामयाबी मिली जबकि सपा के सात और बसपा के दो उम्मीदवार जीते।
राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस को थोड़ी राहत मिल गई तो भाजपा के लिए आफत हो गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जहां नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को पोस्टल बैलेट से मतदान की इजाजत दी है वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा विधायक राजेंद्र मेश्राम का चुनाव शून्य कर दिया है जिससे वो वोट नहीं दे पाएंगे।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा के कांग्रेस उम्मीदवार और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा के लिए थोड़ी राहत की खबर है। राज्य में चार विधायकों वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने तनखा को समर्थन देने की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर राज्यसभा सीट के लिए नामांकन करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा की सीट फंसती नजर आ रही है। मंगलवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया ने भी नामांकन कर दिया।