बीते नौ फरवरी को जेएनयू परिसर में हुए एक विवादित कार्यक्रम से जुड़े जिन वीडियो क्लिपिंग को जांच के लिए गांधीनगर की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था, उनमें से चार वीडियो सही पाए गए हैं।
सोशल मीडिया पर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक लड़की के साथ कथित तौर पर मारपीट एवं बलात्कार की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि जख्म दिखाने के लिए उस लड़की को सभी के सामने जींस के बटन खोलने के लिए कहा गया। आरोप है कि महाराज ने लड़की की जींस के बटन खुलवाकर उसके जख्म देखने चाहे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर साक्षी महाराज की तीखी आलोचना हो रही है। कोई इसे गंदी बात लिख रहा है तो कोई शर्मनाक बता रहा है।
नारद स्टिंग ऑपरेशन वीडियो में अपने कुछ नेताओं के कथित रूप से रिश्वत लेते हुए दिखने के करीब एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस, माकपा और भाजपा पर पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मामले की आतंरिक जांच कराने की घोषणा की। पार्टी ने दावा किया कि अगर पार्टी का कोई सदस्य दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने पेरिस हमले की तर्ज पर लंदन, बर्लिन और रोम को निशाना बनाने की धमकी दी है। संगठन ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पेरिस और ब्रसेल्स हमले तथा अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 के हमले की फुटेज है।
ब्रसेल्स में आईएसआईएस के धमाके के बाद यूरोप के देशों में कट्टरपंथियों द्वारा धमकी भरे वीडियो जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला ब्रिटेन का है जहां आईएसआईएस के दो समर्थकों ने एक वीडियो जारी कर ब्रसेल्स हमलों पर खुशी जाहिर की है और धमकी दी है कि अगला निशाना लंदन के हीथ्रो और गैटविक हवाईअड्डे और डाउनिंग स्ट्रीट हैं। डाउनिंग स्ट्रीट में ही इंग्लैंड के प्रधानमंत्री का निवास है।
खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी एक वीडियो के जरिये दी गई है जिसमें इन सोशल साइटों पर आतंकवादियों से संबंधित सामग्रियों को ब्लॉक करने का मजाक उड़ाया गया है।
लश्कर ए तैयबा का पाकिस्तानी-अमेरिकी सदस्य डेविड हेडली 26/11 मामले में सरकारी गवाह बनाए जाने के बाद वीडियो लिंक के जरिये यहां एक अदालत के समझ पेश हुआ और उसने कहा कि वह 2008 में मुंबई में किए गए हमलों से पहले सात बार भारत आया था और लश्कर में उसका मुख्य संपर्क साजिद मीर के साथ था। मीर भी इस मामले में एक आरोपी है। हेडली पहली बार अदालत के समक्ष पेश हुआ है।
रोहित वेमुला की आत्महत्या को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे छात्रों के साथ पुलिस की बर्बर मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिसवालों के साथ सादे कपड़ों में कई लोग भी छात्रों, महिलाओं और पत्रकारों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।