Advertisement

Search Result : "व्यापक आलोचना"

पीएम मोदी से चर्चा के बाद बोले ओली, दूर हुईं सारी गलतफहमियां

पीएम मोदी से चर्चा के बाद बोले ओली, दूर हुईं सारी गलतफहमियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने नेपाली समकक्ष के पी ओली के साथ व्यापक बातचीत की जिसमें व्यापार और नेपाल के राजनीतिक हालात सहित परस्पर हित के कई मुद्दे शामिल थे। पीएम मोदी और ओली की मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच 9 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। बाद में दोनों ही नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता में मुलाकात पर संतुष्टी जताई।
रोहित के परिवार ने की मोदी-ईरानी की आलोचना, ठुकराई अनुग्रह राशि

रोहित के परिवार ने की मोदी-ईरानी की आलोचना, ठुकराई अनुग्रह राशि

हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावास में खुदकुशी करने वाले दलित छात्र रोहित वेमुला के परिजनों ने विश्वविद्यालय की तरफ से दी गई अनुग्रह राशि की पेशकश को ठुकरा दिया। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की आलोचना करते हुए सवाल किया कि जवाब देने में उन्हें पांच दिन का समय क्यों लग गया।
मल्लिका साराभाई ने शोक नहीं जताने पर की मोदी की आलोचना

मल्लिका साराभाई ने शोक नहीं जताने पर की मोदी की आलोचना

नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने उनकी मां मृणालिनी के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और आरोप लगाया कि यह उनकी घृणा वाली मानसिकता दर्शाता है। मल्लिका ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गई थीं।
समाज में आलोचना व सवाल उठाने के प्रति असहिष्‍णुता: उप राष्ट्रपति

समाज में आलोचना व सवाल उठाने के प्रति असहिष्‍णुता: उप राष्ट्रपति

देश में असहिष्‍णुता पर जारी बहस के बीच उप राष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा है कि समाज में आलोचना और सवाल उठाए जाने के प्रति असहिष्‍णुता है जिसकी वजह अवैज्ञानिक पूर्वाग्रहों पर आधारित अतार्किक आस्‍था और मत हैं। उन्‍होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच के अभाव में ही अक्‍सर असहमति जाहिर करने वाले व्‍यक्ति के बहिष्‍कार या उसकी हत्‍या कर दिए जाने या फिर किताबों पर प्रतिबंध जैसी घटनाएं सामने आती हैं।
डीडीसीए विवाद: कीर्ति ने की सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस को लपेटा

डीडीसीए विवाद: कीर्ति ने की सीबीआई जांच की मांग, कांग्रेस को लपेटा

कीर्ति आजाद ने एसएफआईओ जांच में डीडीसीए में कोई घोटाला नहीं होने की भाजपा की दलील को खारिज करते हुए पूरे मामले की सीबीआई और ईडी से व्यापक जांच कराने की मांग की है। आजाद ने डीडीसीए विवाद में कुछ कांग्रेस नेताओं को भी लपेटा।
कांग्रेस मुखपत्र में ही नेहरू, सोनिया की तीखी आलोचना, संपादक बर्खास्त

कांग्रेस मुखपत्र में ही नेहरू, सोनिया की तीखी आलोचना, संपादक बर्खास्त

कांग्रेस को सोमवार को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसीके मुखपत्रा ने कश्मीर मामले पर जवाहरलाल नेहरू की नीति की आलोचना की और आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के पिता एक फासीवादी सैनिक थे। पार्टी अपने स्थापना दिवस पर सामने आए इस विवाद से असहज स्थिति में आ गई है। हालांकि संपादकीय मंडल के सदस्य और कांग्रेस नेता भूषण पाटिल ने बताया कि पत्रिका के संपादक सुधीर जोशी को बर्खास्त कर दिया गया है।
कुरैशी ने राहुल को बताया नाकारा, भड़के सा‌थी कांग्रेसी

कुरैशी ने राहुल को बताया नाकारा, भड़के सा‌थी कांग्रेसी

जिस पार्टी ने अजीज कुरैशी को राज्यपाल जैसे पद से नवाजा उसी पार्टी के खिलाफ उनका मोर्चा खोलना कई कांग्रेसियों को नागवार गुजरा है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता रहे उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी द्वारा पार्टी तथा उसके नेतृत्व के खिलाफ की गई टिप्पणी को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए आज कहा कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती।
जलवायु सम्‍मेलन: ओबामा से हुई पीएम मोदी की मुलाकात

जलवायु सम्‍मेलन: ओबामा से हुई पीएम मोदी की मुलाकात

जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा लेने पेरिस गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले भारतीय पवेलियन का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने एक बड़ी वैश्विक चुनौती बताते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को सीमित करने के लिए व्यापक, न्यायसंगत और दीर्घकालिक समझौते पर सहमति के लिए दुनिया को इसे अत्यावश्यक मानते हुए काम करना होगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement