Advertisement

Search Result : "शरणार्थी"

ट्रंप के आदेश से न्यूयार्क हवाईअड्डे पर अफरातफरी, अदालत से मिली राहत

ट्रंप के आदेश से न्यूयार्क हवाईअड्डे पर अफरातफरी, अदालत से मिली राहत

प्रवासियों और शरणार्थियों के अमेरिका में प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाये जाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका में आने पर हिरासत में लिए गए लोगों के परिवारों के सदस्य न्यूयॉर्क शहर के कैनेडी हवाईअड्डे पर परेशान और हताश नजर आ रहे थे। हालांकि इस बीच एक फेडरल कोर्ट ने ट्रंप के प्रवासी नीति पर आंशिक रोक लगा दी है जिससे स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।
ट्रंप ने 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों का प्रवेश रोका, ईरान की जवाबी कार्रवाई

ट्रंप ने 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों का प्रवेश रोका, ईरान की जवाबी कार्रवाई

शपथ लेने के हफ्ते भर के भीतर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा निर्णय लेते हुए सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी। यह पाबंदी फिलहाल 90 दिनों के लिए लगाई गई है जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और सऊदी अरब को निगरानी सूची में डाला गया है।
यूरोप जा रहे प्रवासियों की नाव मिस्र के करीब पलटी, अब तक 162 शव बरामद

यूरोप जा रहे प्रवासियों की नाव मिस्र के करीब पलटी, अब तक 162 शव बरामद

प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के मिस्र के तट के करीब भूमध्य सागर में डूबने के तीन दिन बाद बचावकर्मियों ने 162 शव बरामद किए हैं। यह नौका यूरोप की ओर जा रही थी।
ओबामा ने शरणार्थी विरोधी भाषणबाजी के खिलाफ खोला मोर्चा

ओबामा ने शरणार्थी विरोधी भाषणबाजी के खिलाफ खोला मोर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति के आगामी चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि यदि अमेरिका ने शरणार्थियों को सिर्फ मुस्लिम होने की वजह से लौटा दिया होता तो इससे आतंकवादियों के इस दुष्प्रचार और घिनौने झूठ को बढ़ावा मिलता कि अमेरिका इस्लाम का विरोधी है।
विश्व के कुल शरणार्थी बच्चों की आधी संख्या स्कूल से दूर: संयुक्त राष्ट्र

विश्व के कुल शरणार्थी बच्चों की आधी संख्या स्कूल से दूर: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि विश्व के करीब 60 लाख शरणार्थी बच्चों की आधी से भी कम संख्या स्कूल में पढ़ती है जिसका अर्थ यह हुआ कि वैश्विक औसत की तुलना में उनके शिक्षा प्राप्त करने की संभावना पांच गुना कम है।
तेजी से बढ़ रही है यूरोपीय देशों में शरण मांगने वालों की संख्या

तेजी से बढ़ रही है यूरोपीय देशों में शरण मांगने वालों की संख्या

नॉर्वे, स्वीटजरलैंड और यूरोपीय समुदाय के 28 देशों में शरण मांगने वालों की संख्या 2015 में 13 लाख पार कर गई। 1992 से यह संख्या लगभग दोगुनी है, जब सोवियत संध के पतन के बाद सात लाख लोगों ने शरण मांगी थी। यूरोपीय समुदाय की स्टैटिकल एजेंसी यूरोस्टार्ट ने आंकड़े जारी किए हैं। शरणार्थी तीन देशों से हैं- सीरिया, अफगानिस्तान और इराक। तीनों ही मुल्कों में अरसे से संघर्ष चल रहे हैं। इन देशों से लोग हजारों की संख्या में बेदखल हो रहे हैं और यूरोपीय देशों में शरण मांग रहे हैं।
जर्मनी में 17 वर्षीय अफगानिस्‍तान के शरणार्थी ने रेल में कुल्‍हाड़ी से किया हमला

जर्मनी में 17 वर्षीय अफगानिस्‍तान के शरणार्थी ने रेल में कुल्‍हाड़ी से किया हमला

जर्मनी में 17 वर्षीय अफगानिस्‍तान के शरणार्थी ने यात्रियों पर एक कुल्हाड़ी और एक चाकू से वार कर दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शरणार्थी हालांकि जर्मन पुलिस की कार्रवाई में मारा गया।
बेहतर जिंदगी की जद्दोजहद में दर्जनों प्रवासी भूमध्य सागर में डूबे

बेहतर जिंदगी की जद्दोजहद में दर्जनों प्रवासी भूमध्य सागर में डूबे

युद्ध और भुखमरी के हालात से बचने के लिए यूरोपीय देशों में पनाह की आस में भूमध्य सागर पार करने की कोशिश में लगातार प्रवासियों की जान जा रही है। ताजा घटना में इटली पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे लीबिया के कई लोग भूमध्य सागर में हादसे का शिकार हो गए। इतावली नौसेना ने अब तक 45 प्रवासियों के शव बरामद किए हैं जिनकी मौत डूबने से हो गई। इस सागर में हाल में हुई तीसरी बड़ी त्रासदी में अभी भी दर्जनों लोग लापता हैं।
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद को ब्रिटेन ने दिया राजनीतिक शरण

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद को ब्रिटेन ने दिया राजनीतिक शरण

ब्रिटेन ने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को राजनीतिक शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। नशीद को आतंकवाद से जुड़े विवादित आरोपों की सुनवाई के बाद 13 साल कैद की सजा मिली थी, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक आलोचनाएं हुई थीं।
शरणार्थियों के पास है आईएसआईएस का दिया फोन, करेंगे हमला: ट्रंप

शरणार्थियों के पास है आईएसआईएस का दिया फोन, करेंगे हमला: ट्रंप

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर शरणार्थियों पर हमला बोला है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए आरोप लगाया है कि शरणार्थी आईएसआई से मिले मोबाइल फोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।