![शर्मिला के 16 साल : इच्छाशक्ति और योग की संघर्षपूर्ण दास्तां](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/0a4153e4fc8b2f8db99d32c02c480bd2.jpg)
शर्मिला के 16 साल : इच्छाशक्ति और योग की संघर्षपूर्ण दास्तां
16 साल तक की भूख हड़ताल के बाद भी मणिपुर की लौह महिला इरोम शर्मिला की अच्छी सेहत का राज उनकी इच्छाशक्ति और योगाभ्यास है। इस भूख हड़ताल के दौरान उन्हें नाक से जबरन तरल भोजन दिया जाता था। शर्मिला के सहयोगियों और उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार, शर्मिला ने 1998 में योग सीखा था। इसके दो साल बाद वह भूख हड़ताल पर बैठ गई थीं। यह भूख हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई।