बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर आरक्षण-विरोधी मानसिकता के तहत काम करने तथा इस मामले में लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में उनकी पार्टी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने जो पहली सूची जारी की है उसके बाद से ही बगावत का दौर शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट देना नागवार लग रहा है।
गोवा भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री विल्फ्रेड मेसक्विटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पार्टी की स्थानीय इकाई में चल रहे घटनक्रमों पर अपनी निराशा जाहिर की है और दावा किया कि वे भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं तथा उनके (प्रधानमंत्री के) उद्देश्यों के खिलाफ काम कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फरीदाबाद नगर निगम में भाजपा को मिली जीत को नोटबंदी के फैसले पर जनता की मुहर करार दिया और कहा कि यह ऐतिहासिक विजय भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों तथा सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा की जीत है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि नोटबंदी को आम जनता का व्यापक समर्थन मिला हैै। विपक्ष नकारात्मक राजनीति करते हुए विकास का रास्ता रोक रहा है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों से शाह ने कहा कि विपक्ष विकास के क्रम में रुकावट पैदा कर रहा है।
यूएसएड के पूर्व प्रमुख राजीव जे शाह रॉकेफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष होंगे। यह संगठन परोपकार कार्यों से जुड़े अमेरिका के सबसे बड़े एवं सबसे प्रभावशाली संगठनों में से एक है। शाह समूह का नेतृत्व करने वाले सबसे युवा व्यक्ति एवं पहले भारतीय अमेरिकी होंगे।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने नोटबंदी पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नूर उतर जाने वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि नूर उनका (मायावती) नहीं, बल्कि शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे का उतर चुका है क्योंकि नोटबंदी से देश की जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास इटालियन चश्मा है इसलिए राजग सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य उन्हें नहीं दिख रहे हैं।
अवाम का सिनेमा ने तय किया है कि छोटे कस्बों, दूरदराज के गांवों में गुमनामी में पड़े क्रांतियोद्धाओं की कहानियां दुनिया के फलक पर दस्तावेजों के साथ लायी जाएगी। 2006 में शाह आलम और उनके हमख्याल चंद साथियों के जरिए शुरू की गई इस मुहिम ने दस बरस पूरे कर लिए हैं। इस कड़ी में अयोध्या में अवाम का सिनेमा16 से 19दिसंबर, 2016 तक चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल एवं क्रांतिकारी स्मृति महोत्सव आयोजित कर रहा है।