Advertisement

Search Result : "शिमला की कृष्णा देवी"

40 साल कांग्रेस में रहने के बाद कृष्णा भाजपा में शामिल

40 साल कांग्रेस में रहने के बाद कृष्णा भाजपा में शामिल

यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा 40 साल कांग्रेस में रहने के बाद गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस छोड़ने के करीब सात हफ्ते बाद बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कर्नाटक के अनंत कुमार एवं आर अशोक तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए।
शास्त्रीय संगीत की मौलिकता बरकरार रखना मुश्किल है : गिरिजा देवी

शास्त्रीय संगीत की मौलिकता बरकरार रखना मुश्किल है : गिरिजा देवी

ठुमरी की रानी गिरिजा देवी का कहना है कि आज के दौर में भारतीय शास्त्रीय संगीत की मौलिकता बरकरार रखना काफी मुश्किल हो गया है। शास्त्रीय संगीत की 87 वर्षीय प्रख्यात गायिका ने पीटीआई भाषा से कहा, नहीं, मुझे नहीं लगता कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की मौलिकता को समकालीन परिवर्तनों के इस दौर में बरकरार रखा जा सकता है लेकिन इसको लेकर अफसोस जाहिर करने का भी कोई मतलब नहीं है।
राबड़ी ने किया तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग का समर्थन

राबड़ी ने किया तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग का समर्थन

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी ने अपने छोटे बेटे और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की कार्यकर्ताओं की मांग का समर्थन किया है।
मोदी के नोटबंदी का हश्र वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी का हुआ था: लालू

मोदी के नोटबंदी का हश्र वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी का हुआ था: लालू

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि मोदी के नोटबंदी के फैसले का हाल वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी के फैसले का हुआ था।
नमामि देवी नर्मदे यात्रा : शिवराज ने उमा को नहीं बुलाया

नमामि देवी नर्मदे यात्रा : शिवराज ने उमा को नहीं बुलाया

मध्‍य प्रदेश में नमामि देवी नर्मदे यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामय उपस्थिति के बीच इस यात्रा का शुभारंभ अमरकंटक से हुआ। बड़े नेताओं और जानी मानी हस्तियों के साथ शुरू हुुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को बुलाने काेे कहा गया था। शुभारम्भ कार्यक्रम में खुद मुख्‍यमंत्री शिवराज ने सबको बुलाने की बात कही थी, लेकिन प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की बड़ी नेता उमा भारती को ही शिवराज बुलाना भूल गए।
हरियाणा: प्रथम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 6 दिसंबर से, राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

हरियाणा: प्रथम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 6 दिसंबर से, राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

हरियाणा के कुरूक्षेत्र में 6 दिसंबर से प्रथम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। इस महोत्सव में देश और दुनिया के विभिन्न धर्मगुरू और अन्य हस्तियां भाग लेंगी। इसी दिन कृष्णा सर्किट का भी शिलान्यास होगा जो राज्य में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है।
नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान शहीद, पांच जख्मी

नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान शहीद, पांच जख्मी

पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और पांच अन्य जख्मी हो गए। जख्मी होने वालों में दो सैनिक, दो महिलाएं और बीएसएफ के एक अधिकारी शामिल हैं। भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां ध्वस्त होने की खबर है।
बिहार: सेनारी नरसंहार कांड में 15 दोषी करार, 23 अन्य बरी

बिहार: सेनारी नरसंहार कांड में 15 दोषी करार, 23 अन्य बरी

बिहार के जहानाबाद जिला की एक अदालत ने 17 साल पुराने सेनारी नरसंहार कांड में आज फैसला सुनाते हुए 15 आरोपियों को दोषी करार दिया। वहीं अदालत ने इस हत्याकांड के 23 अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
सांस्कृतिक अधिनायकवाद आर्थिक शक्ति से भी ज्यादा ताकतवर है: कृष्णा

सांस्कृतिक अधिनायकवाद आर्थिक शक्ति से भी ज्यादा ताकतवर है: कृष्णा

रमन मैग्सायसे पुरस्कार विजेता टी एम कृष्णा ने कहा कि सांस्कृतिक अधिनायकवाद आर्थिक शक्ति से भी अधिक ताकतवर है और अब बॉलीवुड में जो कुछ हो रहा है, वह इसी ताकत का दूसरा उदाहरण है। कृष्णा ने यह बातें आज कोवलम साहित्य उत्सव में एक कार्यक्रम में कुछ सवालों का जवाब देते हुए कही।
हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां सब डरे हुए हैं: टी एम कृष्णा

हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां सब डरे हुए हैं: टी एम कृष्णा

मैग्सायसाय पुरस्कार विजेता टी एम कृष्णा ने हाल ही में उठी पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध की मांगों की ओर इशारा करते हुए आज कहा कि देश में डर का माहौल है। कर्नाटक संगीत से जुड़े गायक कृष्णा ने उत्तराखंड के रामनगर में कुमायूं साहित्योत्सव (केएलएफ) में अपने व्याख्यान में यह बात कही।
Advertisement
Advertisement
Advertisement