केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नजमा हेपतुल्ला और भारी उद्योग राज्य मंत्री जी एम सिद्धेश्वर ने आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। नजमा की उम्र 75 साल से अधिक है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दोनों मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अनेक भागों में पिछले कुछ दिन से हो रही लगातार तेज बारिश से कई निचले स्थानों पर बाढ़ की स्थिति बन गई है। करीब आधे मध्यप्रदेश में तो पानी ही पानी हो गया है। कई नदियां उफान पर है। 16 जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वर्षा और बाढ़ से प्रदेश में अब तक 15 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर 11 नए मंत्रियों का शामिल किया जिनमें से 10 नए चेहरे हैं। इस विस्तार में शिवसेना के किसी नेता को कैबिनेट दर्जा नहीं मिलने से पार्टी नाराज है।
अब तक यह मध्यप्रदेश की सियासी फिजाओं में था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से संघ की ट्यूनिंग थोड़ी सी बिगड़ गई है। लेकिन हाल ही में शिवराज की नागपुर यात्रा ने इस बात को बल दे दिया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस कल अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। बीस महीने पुरानी फड़णवीस सरकार वरिष्ठ मंत्री एकनाथ खडसे के इस्तीफे के बाद खाली हुए मंत्री पदों को भरेगी।
मंगलवार को नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया। यह विस्तार और बदलाव पूरी तरह पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किया है। पार्टी के अन्य सूत्रों का इसमें ज्यादा दखल और हस्तक्षेप नहीं हुआ। इस मंत्रिमंडल को नरेंद्र मोदी और अमित शाह का स्टैंप कहा जा सकता है ।
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में एक ऐसे भी मंत्री हैं जिन्होने सोलहवी लोकसभा के दो साल बीत जाने के बाद भी संसद में केवल एक सवाल पूछा और मंत्री बना दिए गए। यह हैं कर्नाटक की बीजापुर सुरक्षित सीट से सांसद रमेश सी जिगाजिनागी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार और उसमें फेरबदल के एक दिन बाद राजग की सहयोगी शिवसेना ने बुधवार को भाजपा पर कटाक्ष किया कि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडलों में काम करने वाले लोगों की तरह क्षमतावान लोगों को खोजना इन दिनों बहुत मुश्किल है।