चमोली जिले के जोशीमठ में हाथी पर्वत पर भूस्खलन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में सैकड़ों जाने जा सकती, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दुर्घटना टल गई। एसपी चमोली तृप्ती भट्ट की देखरेख में यहां बचाव कार्य को अंजाम दिया गया।
राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद में आज एक कंटेनर डिपो से गैस लीक होने पर भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में आने से रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय और गवर्मेंट गर्ल्स स्कूलों की 310 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच में जुटे डीसीपी रोमिल बनिया ने बताया कि यह कंटेनर चीन से आया था।
तुगलकाबाद के कंटेनर डिपो में रखे एक कंटेनर से गैस लीक होने से दो स्कूलों के 310 से ज्यादा बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों के साथ साथ 9 स्कूल टीचर्स को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस कंटेनर से गैस लीक हुई थी उसमें उपयोग होने वाले कैमिकल का नाम सामने आ गया है।
मेरठ-लखनऊ राज्य रानी एक्सप्रेस के आठ डिब्बे आज सुबह उत्तर प्रदेश में रामपुर के पास पटरी से उतर गए। इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की खबर है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आज सुबह हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में 12 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक मजदूर घायल हो गए। मध्य प्रदेश प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों को एक-एक लाख रुपए जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।