लोकपाल आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल के गुरु रहे अन्ना हजारे ने कहा कि अब आप से लोगों का भरोसा उठ गया है। अरविंद केजरीवाल की कथनी-करनी में फर्क आ गया है। उनकी सत्ता की भूख ही आप को ले डूबी।
चुनाव आयोग ने अन्नाद्रमुक के नाम और उसके चुनाव चिन्ह दो पत्ती पर रोक को बरकरार रखने का फैसला किया है। दरअसल, दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों ने अपने दावों को लेकर ताजा दस्तावेज सौंपने के लिये और वक्त मांगा है।
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने आर्ट ऑफ लिविंग (एओएल) के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के उस बयान को स्तब्ध करने वाला बताकर एनजीओ को आज लताड़ लगाई जिसमें उन्होंने यमुना के डूब क्षेत्रों को हुए नुकसान के लिए केंद्र एवं हरित पैनल को दोषी बताया है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि आपको जिम्मेदारी का कोई एहसास नहीं है। आपको बोलने की आजादी है तो क्या आप कुछ भी बोल देंगे। यह स्तब्ध करने वाला है।
पिछले हाल नोएडा में हुए आर्ट ऑफ लिविंंग के भव्य आयोजन से यमुना नदी को भारी नुकसान पहुंचा है। यह जानकारी एक विशेेेेषज्ञ समिति ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को दी है।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए उनसे सवाल किया कि क्या नोटबंदी के उनके फैसले से वांछित परिणाम हासिल हुए हैं। तमिलनाडु के आरके नगर विधानसभा उप चुनाव में वोट के लिए पैसे बांटे जाने के बाद चुनाव आयोग ने वहां का चुनाव रद्द कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के नगर निगम बोर्ड की बैठक में वंदेमातरम को लेकर शुरु विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा से जुड़े महापौर ने जहां राष्ट्रगीत के सम्मान के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का ऐेलान कर दिया है, तो विपक्षी पार्षद किसी भी कीमत पर वंदेमातरम नहीं बोलने पर अड़े हुए हैं।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक वेदप्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली में होने वाले नगर निगम के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। वेदप्रकाश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली नगर निगम चुनाव में दम दिखाने की तैयारी में हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड निगम चुनाव में उम्मीदवार खड़ा कर रही है। नीतीश इन उम्मीदवारों के पक्ष में नौ अप्रैल को प्रचार करेंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी 23 अप्रैल को होने जा रहे दिल्ली नगर निगम के चुनाव में अपने 14 पूर्व घोषित प्रत्याशियों की जगह नए उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। पार्टी की ओर से आज जारी नई सूची के मुताबिक 12 विधानसभा क्षेत्रों के 14 वार्ड में नए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।