Advertisement

Search Result : "संगम नगरी"

सिंहस्थ नगरी में हालात सामान्य, शिवराज ने भी किया श्रमदान

सिंहस्थ नगरी में हालात सामान्य, शिवराज ने भी किया श्रमदान

प्राकृतिक प्रकोप से तबाह होने के बाद सिंहस्थ नगरी में स्थिति तेजी से सामान्य की ओर लौट रही है। साधू-संतों से लेकर प्रशासन भी धार्मिक नगरी में जारी सिंहस्थ कुंभ को कामयाब बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद कमान संभाली औऱ मेला क्षेत्र में पत्नी के साथ मिलकर श्रमदान भी किया।
उज्जैन: सिंहस्थ कुंभ में भारी आंधी-तूफान से 6 की मौत, कई घायल

उज्जैन: सिंहस्थ कुंभ में भारी आंधी-तूफान से 6 की मौत, कई घायल

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ मेले में तेज आंधी-बारिश आने और बिजली गिरने से 6 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
कृष्‍णा-गोदावरी का कल हो जाएगा संगम

कृष्‍णा-गोदावरी का कल हो जाएगा संगम

आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बुधवार को गोदावरी नदी का पानी ‌कृष्‍णा में बहाकर दो नदियों का औपचारिक संगम कराएंगे।
कश्मीर घाटी में बारिश का प्रकोप हुआ कम

कश्मीर घाटी में बारिश का प्रकोप हुआ कम

कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं होने से बाढ का खतरा कम हो गया है और झेलम नदी के जलस्तर में गिरावट आई है। नदी में पानी बाढ़ के स्तर से नीचे बह रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के संगम में झेलम का जलस्तर 16.45 फुट है जो कि 24 घंटे पहले के 22.80 फुट के जलस्तर की तुलना में छह फुट कम है। उन्होंने बताया कि शहर के राममुंशी बाग में भी जलस्तर में डेढ फुट से अधिक की गिरावट आई है और जलस्तर के दिन में और गिरने की उम्मीद है। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं लेकिन पिछले 24 घंटों में ताजा बारिश नहीं हुई है जिससे शहर में बाढ़ आने की चिंता कम हुई है।
जम्मू कश्मीर में खराब मौसम ने ली 16 की जान

जम्मू कश्मीर में खराब मौसम ने ली 16 की जान

जम्मू के कुछ हिस्सों और घाटी के कई स्थानों में मूसलाधार वर्षा के कारण भूस्खलन से मारे गए छह अन्य लोगों के शव मंगलवार को बरामद किए गए और इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में वर्षा और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढकर 16 हो गई है।
कश्मीर में फिर बाढ़ के हालात

कश्मीर में फिर बाढ़ के हालात

भारी बारिश के कारण श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर के संगम इलाके में सोमवार को झेलम नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण आपात उपायों के तहत एनडीआरएफ की 100 सुरक्षाकर्मियों की दो टीमों को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया गया है। इस बीच राज्य सरकार ने कश्मीर में बाढ़ की घोषणा कर दी है। कश्मीर घाटी पिछले वर्ष भीषण बाढ़ झेल चुकी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement