ब्रिटेन की संसद ने ब्रेग्जिट विधेयक पारित करते हुए प्रधानमंत्री टेरीजा मे के लिए यूरोपीय संघ से ब्रिटेन की निकासी पर बातचीत शुरू करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
मोदी सरकार में संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में इस बार भाजपा लहर में भाजपा ने 3 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा लिया। गाजीपुर और जमनिया विधान सभा क्षेत्रों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए, वहीं जखनिया से भाजपा की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी की विजय हुई है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा। उनके जोरदार प्रचार के बाद भी यहां से कांग्रेस का खाता नहीं खुला जबकि लोक सभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली भाजपा नेता स्मृति ईरानी की मेहनत यहां रंग लाई। उन्होंने प्रचार में यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। यहां से अमेठी राजघराने की रानी गरिमा सिंह भाजपा के टिकट से चुनाव जीतने में सफल रहीं।
एक सर्वे में दावा किया गया है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में रिश्वत के मामले में भारत शीर्ष पर है जहां दो तिहाई भारतीयों को सार्वजनिक सेवाएं लेने के लिए किसी न किसी रूप में रिश्वत देनी पड़ती है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ विवादित बयान देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उज्जैन महानगर इकाई के प्रचार प्रमुख डॉ. कुदन चंद्रावत की निंदा की है । उन्होंने इंदौर में सवाल किया कि इस मामले में संघ नेता की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ विवादित बयान देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की उज्जैन महानगर इकाई के प्रचार प्रमुख डॉ. कुदन चंद्रावत के खिलाफ कांग्रेस आपराधिक मामला दर्ज कराएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने आउटलुक से बातचीत में कहा कि चंद्रावत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।
छात्र राजनीति में आंदोलन, हड़ताल, हिंसा की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में हुए टकराव में भयावह शब्दों के साथ घृणित हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रहार करते हुए कहा कि सिर्फ नफरत फैलाने वाले इन दोनों ही संगठनों के पास देश की आजादी में योगदान के नाम पर बताने के लिये कुछ नहीं है। इन्होंने देश को ना तो महात्मा गांधी दिया और ना ही सरदार पटेल।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस बार उनका लक्ष्य गांव और ग्रामीण हैं। पिछले हफ्ते हुए अपने दौरे में उन्होंने हिंदुओं को लक्ष्य पर रखा था। इस बार वे सतना के चित्रकूट में देश के गांवों में खुशहाली लाने के एजेंडे पर संघ और भाजपा चिंतन-मनन करेंगे।