Advertisement

Search Result : "सऊदी"

सऊदी अरब ने तोड़े ईरान से संबंध, दूतों से देश छोड़ने को कहा

सऊदी अरब ने तोड़े ईरान से संबंध, दूतों से देश छोड़ने को कहा

एक शिया धर्मगुरू को मृत्युदंड दिए जाने के मुद्दे पर सऊदी अरब और ईरान के रिश्‍ते तनावपूर्ण हो गए हैं। शिया मौलवी निम्र अल-निम्र को सऊदी अरब में फांसी दिए जाने का ईरान ने कड़ा विरोध किया है। तेहरान स्थित सऊदी दूतावास को भी उग्र भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था। इससे नाराज सऊदी अरब ने ईरान के साथ अपने राजनयिक संबंध समाप्त करने का ऐलान किया है। सभी ईरानी राजनयिकों 48 घंटों के भीतर सऊदी अरब से चले जाने को कहा गया है।
शिया नेता की फांसी पर भड़का ईरान, सऊदी दूतावास फूंका

शिया नेता की फांसी पर भड़का ईरान, सऊदी दूतावास फूंका

सऊदी अरब में एक शिया माैलवी को फांसी दिए जाने पर खाड़ी देशों में तीखी प्रति‍क्रिया हो रही है। ईरान की राजधानी तेहरान में गुस्‍साई भीड़ ने सऊदी अरब के दूतावास को आग लगा दी।
सऊदी अरब में शिया मौलवी समेत 47 लोगों को फांसी

सऊदी अरब में शिया मौलवी समेत 47 लोगों को फांसी

सऊदी अरब में शिया मौलवी शेख निम्र अल-निम्र समेत 47 कैदियों को मौत की सजा दी गई है। मौत की सजा पाने वाले लोगों में एक शिया मौलवी भी शामिल है जिसने 2011 की अरब क्रांति के दौरान मुख्य भूमिका निभाई थी।
ऐतिहासिक क्षण: सऊदी अरब में चुनी गई पहली महिला प्रतिनिधि

ऐतिहासिक क्षण: सऊदी अरब में चुनी गई पहली महिला प्रतिनिधि

सऊदी अरब में पहली बार एक महिला ने नगर परिषद चुनाव में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। सलमा बिन हिजब अल ओतीबी ने मक्का में मदरका की नगर निगम परिषद का चुनाव जीत कर अत्यंत रूढ़िवादी सऊदी अरब की पहली निर्वाचित महिला प्रतिनिधि बनने का गौरव हासिल किया है। यह पहला मौका है जब सऊदी में महिलाओं को मतदान करने और चुनाव लड़ने का अधिकार मिला। मताधिकार मिलने से उत्साहित सऊदी की महिलाओं के लिए नतीजे भी बेहद उत्साहजनक आए हैं।
हज में भगदड़: 18 भारतीयों समेत  717 लोगों की मौत

हज में भगदड़: 18 भारतीयों समेत 717 लोगों की मौत

पिछले एक दशक में हज के दौरान हुए सबसे भीषण हादसे में सऊदी अरब के मक्का शहर के निकट मीना में भगदड़ में कम से कम 717 लोगों की मौत हो गई और 850 से अधिक अन्य घायल हैं। इस साल हज पर 1.5 लाख से ज्यादा भारतीयों सहित 20 लाख से ज्यादा यात्री गए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस हादसे में 14 भारतीयों के मारे जाने की जानकारी दी है।
विदेश मंत्रालय ने सऊदी दूतावास से सहयोग करने को कहा

विदेश मंत्रालय ने सऊदी दूतावास से सहयोग करने को कहा

भारत ने आज सऊदी अरब से कहा कि दिल्ली के अपने राजनयिक के खिलाफ चल रही जांच में वह सहयोग करे जिस पर नेपाल की दो महिलाओं से गुड़गांव स्थित फ्लैट में बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप हैं।
यमन हमले के शिकार 20 से 13 भारतीय जिंदा, 7 लापता

यमन हमले के शिकार 20 से 13 भारतीय जिंदा, 7 लापता

यमन और सोमालिया के बीच हवाई बमबारी का शिकार नौका के 20 सदस्यीय भारतीय चालक दल के कम से कम सात सदस्य लापता बताए जाते हैं। विदेश मंत्रालय ने आज इस आशय की जानकारी दी।
नेपाली महिलाओं की आपबीती, चाकू की नोक पर होता था रेप

नेपाली महिलाओं की आपबीती, चाकू की नोक पर होता था रेप

नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मानव तस्‍करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुड़गांव में सऊदी राजनयिक के फ्लैट से छुड़ाई गई नेपाली मां-बेटियों ने इस त्रासदी की भयानक तस्‍वीर पेश की है।
सऊदी राजनयिक पर दो नेपाली महिलाओं से गैंगरेप का आरोप

सऊदी राजनयिक पर दो नेपाली महिलाओं से गैंगरेप का आरोप

गुड़गांव में सऊदी अरब के एक राजनयिक पर दो नेपाली महिलाओं से सामूहिक बलात्‍कार और बंधुआ बनाकर प्रता‍ड़‍ित करने का मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर सेक्‍स बंधक बनाई गई ये महिलाएं मां-बेटी बताई जा रही हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement