सऊदी अरब के बादशाह सलमान ने आज अपने 31 वर्षीय पुत्र मोहम्मद बिन सलमान युवराज नियुक्त किया। उसे ताज का पहला हकदार बनाते हुए उम्मीद जताई कि वह देश में व्याप्त आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने और वाशिंगटन के सामने परंपरागत शाही शान को सफलतापूर्वक रखने में सफल होगा।
सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आज कतर के साथ अपने सभी राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा की है। इन सभी देशों ने कतर पर आंतकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब में पिछले 12 दिनों से बिना भोजन के फंसे तेलंगाना के 29 प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा है। विदेश मंत्री ने भारतीय राजदूत अहमद जावेद से बातकर वहां फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद करने को कहा।
हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे दुनिया भर के लाखों मुसलमान हज से जुड़े अरकानों (धार्मिक रीति रिवाज) को एक-एक कर पूरा करते हुए रविवार को अराफात की पहाड़ी पर पहुंचे। इस पहाड़ी पर इबादत को हज के दरम्यान का एक अहम पड़ाव माना जाता है। पिछले साल की भगदड़ की त्रासदी के बाद इस बार व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दो प्रमुख दावेदार रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन के बीच और किसी मुद्दे पर सहमति हो या नहीं मगर एक बात पर दोनों में दुर्लभ सहमति देखने को मिली है।
अमेरिकी वायुसेना के रेड फ्लैग एक्सरसाइज में पाकिस्तान, सऊदी अरब और इजराइली विमान साथ- साथ उड़ेंगे। इस महीने के आखिर में नेवादा रेगिस्तान में यह युद्धाभ्यास होने जा रहा है। रेड फ्लैग को अमेरिकी सेना का हवा से हवा में मार करने का महत्वपूर्ण अभ्यास कार्यक्रम माना जाता है। यह पहली बार है कि इसमें दो मुस्लिम देश अमेरिका के साथ हिस्सा ले रहे हैं।