अमेरिका द्वारा क्यूबा पर लगाए गए कड़े व्यापार प्रतिबंध को खत्म करने के संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव पर मतदान में अमेरिका ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि भारत समेत अन्य राष्ट्रों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया।
भारत में अमेरिका के राजदूत द्वारा अरूणाचल प्रदेश का दौरा किए जाने पर चीन ने कड़ा एतराज जताते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि चीन-भारत सीमा विवाद में उसका कोई भी हस्तक्षेप इस विषय को और भी पेचीदा बनाएगा और सीमा पर कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति में खलल डालेगा। हालांकि भारत ने चीन की प्रतिक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इसलिए अमेरिकी राजदूत के वहां का दौरा करने में कुछ भी गलत नहीं है।
भारत और चीन एक-दूसरे के साथ आर्थिक संबंध मजबूत कर रहे हैं। जुलाई 2016 तक चीन ने भारत में 4.1 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। दोनों देशों के बीच कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। गोवा में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आएंगे। तब भारत और चीन के बीच कई नए व्यापारिक और आर्थिक करार होने हैं।
अमेरिका ने राजनयिक जेफ्री डेलॉरेन्टिस को क्यूबा का राजदूत नियुक्त किया है। क्यूबा में किसी अमेरिकी राजदूत की यह नियुक्ति पांच दशक के अंतराल के बाद हुई है। ओबामा ने एक बयान में कहा एक राजदूत की नियुक्ति हम दोनों देशों के बीच और अधिक सामान्य तथा सार्थक संबंध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हज के लिए सऊदी अरब पहुंचे दुनिया भर के लाखों मुसलमान हज से जुड़े अरकानों (धार्मिक रीति रिवाज) को एक-एक कर पूरा करते हुए रविवार को अराफात की पहाड़ी पर पहुंचे। इस पहाड़ी पर इबादत को हज के दरम्यान का एक अहम पड़ाव माना जाता है। पिछले साल की भगदड़ की त्रासदी के बाद इस बार व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दो प्रमुख दावेदार रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन के बीच और किसी मुद्दे पर सहमति हो या नहीं मगर एक बात पर दोनों में दुर्लभ सहमति देखने को मिली है।
‘महान’ अमेरिकी प्रशासन सात वर्षों में भारत के ही नहीं अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके सुपर स्टार शाहरुख खान के नाम और चेहरे का ठीक से रिकार्ड नहीं रख पाया। अमेरिका के लास एंजलिस हवाई अड्डे पर आज शाहरुख खान को फिर से ‘प्रतिबंधित यात्री’ के नाम पर रोककर बिठा दिया गया।
अमेरिकी वायुसेना के रेड फ्लैग एक्सरसाइज में पाकिस्तान, सऊदी अरब और इजराइली विमान साथ- साथ उड़ेंगे। इस महीने के आखिर में नेवादा रेगिस्तान में यह युद्धाभ्यास होने जा रहा है। रेड फ्लैग को अमेरिकी सेना का हवा से हवा में मार करने का महत्वपूर्ण अभ्यास कार्यक्रम माना जाता है। यह पहली बार है कि इसमें दो मुस्लिम देश अमेरिका के साथ हिस्सा ले रहे हैं।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और भारत में सउदी अरब के राजदूत डॉ. साउद मुहम्मद अलसाती ने आज यहां बैठक की और हज यात्रियों की सुविधाओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस वर्ष लगभग। लाख 30 हजार हज यात्री सउदी अरब हज यात्रा पर जा रहे हैं।