Advertisement

Search Result : "सपा-कांग्रेस"

शिवपाल 11 मार्च के बाद बनाएंगे अपनी पार्टी

शिवपाल 11 मार्च के बाद बनाएंगे अपनी पार्टी

समाजवादी पार्टी (सपा) में सत्ता परिवर्तन के बाद हाशिये पर पहुंचे वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव नई पार्टी बनाएंगे। शिवपाल ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद नुमाइश पंडाल में आयोजित जनसभा में एलान किया कि वह 11 मार्च के बाद नई पार्टी बनाएंगे। इसी तारीख को विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएंगे।
अंसारी बंंधुओं के बसपा में जाने से बिगड़ेगा पूर्वांचल का सियासी समीकरण

अंसारी बंंधुओं के बसपा में जाने से बिगड़ेगा पूर्वांचल का सियासी समीकरण

पूूर्वांचल में बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी और उनके विधायक भाई सिग्‍बतुल्‍लाह अंसारी के बसपा में जाने से सियासी समीकरण बदल गया है। समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल में जीत की बड़ी उम्‍मीद की थी लेकिन अब भाजपा के लिए फायदा दिखने लगा है।
अगले केन्द्रीय बजट में भाजपा करेगी सपा सरकार की नकल : अखिलेश

अगले केन्द्रीय बजट में भाजपा करेगी सपा सरकार की नकल : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी :सपा: अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र को मुकम्मल तौर पर लागू करके साबित किया है कि समाजवादियों की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है और आगामी केन्द्रीय बजट में भाजपा सपा सरकार की नकल करेगी।
'मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रहा, ऐसी अफवाह के पीछे व्यापारियों का वोट'

'मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रहा, ऐसी अफवाह के पीछे व्यापारियों का वोट'

सपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने अपने भाजपा में शामिल होने की तैयारी करने को कोरी अफवाह करार देते हुए कहा कि भाजपा व्यापारी वर्ग का वोट ना मिलने के डर से ऐसी झूठी बातें प्रचारित कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि उनके भाजपा में जाने की बात कोरी अफवाह है। भाजपा उनसे डरी हुई है, इसीलिये वह ऐसी अफवाहें फैला रही है। यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। वह इस मामले में अदालत तक जाएंगे।
सपा ने जारी की एक और सूूची, अपर्णा को मिला टिकट

सपा ने जारी की एक और सूूची, अपर्णा को मिला टिकट

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एक और सूची जारी की है। इस सूची में मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव का भी नाम है। अपर्णा लखनऊ कैँट से उम्मीदवार बनी है। इस सूची में दो मंत्रियों विजय मिश्रा और शादाब फातिमा का टिकट काट दिया गया है।
सपा ने जारी किया घोषणापत्र, कई लोकलुभावन वादे किए

सपा ने जारी किया घोषणापत्र, कई लोकलुभावन वादे किए

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी में पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने चुनाव में जनता को लुभाने के लिए कई घोषणाएं की हैं। घोषणापत्र जारी होने के बाद मुलायम सिंह यादव भी पार्टी कार्यालय पहुंचे।
आरक्षण मसले पर बिहार का हाल न हो जाए उत्‍तर प्रदेश्‍ा में भाजपा के लिए

आरक्षण मसले पर बिहार का हाल न हो जाए उत्‍तर प्रदेश्‍ा में भाजपा के लिए

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संघ ने आरक्षण को खत्‍म करने की वकालत करके पिछड़ों को एकजुट होने का मौका दे दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरक्षण के मसले ने भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। कुछ उसी तरह का हाल उत्‍तर प्रदेश में न हो जाए इसको लेकर भाजपा के कई नेता नाराज भी बताए जा रहे है।
मुलायम के करीबी अंबिका चौधरी बसपा में शामिल

मुलायम के करीबी अंबिका चौधरी बसपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के अत्यंत करीबी समझे जाने वाले वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी आज बसपा में शामिल हो गए। चौधरी यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
पिता मुलायम को हरा अखिलेश ने जीता साइकिल निशान

पिता मुलायम को हरा अखिलेश ने जीता साइकिल निशान

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पर कब्जे की लड़ाई में मुलायम सिंह यादव को तगड़ा झटका लगा है। उनके बेटे और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस लड़ाई में जीत हासिल की है। चुनाव आयोग ने फैसला दिया है कि पार्टी पर अखिलेश यादव का कब्जा रहेगा और पार्टी का चुनाव निशान साइकिल भी उन्हीं को मिलेगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement