उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अब सपा सरकार बनेगी तो हम चांद पर लोहिया आवास देंगे। यह बात उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कही।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी और सपा एमएलसी बुक्कल नवाब ने आज ऐलान किया कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए देंगे। इस रकम के अलावा वह मुकुट के लिए भी 10 लाख रुपए की राशि अलग से देंगे।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में हर जगह से शहीद होते हैं पर गुजरात से शहीद मैंने नहीं देखे। उन्होंने कहा कि यूपी, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत हर जगह से शहीद हुए हैं, गुजरात का कोई जवान शहीद हुआ हो तो बताओ?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के भीतर हुई कलह की बात सभी जानते हैं। लेकिन अब भी यह तनाव रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सपा नेता शिवपाल यादव ने आज फिर अखिलेश यादव को खरी-खरी सुनाई।
उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भले ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठजोड़ हुआ हो, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। इस खबर की जानकारी देते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन की करारी हार के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस यूपी में होने वाले निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी समाजवादी पार्टी ने अपना हौसला नहीं छोड़ा है। समीक्षा और मंथन के दौर से गुजर रही समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले अपना स्लोगन बदलने का फैसला किया है। यह नया नारा है, ‘आपकी साइकिल सदा चलेगी आपके नाम से, फिर प्रदेश का दिल जीतेंगे हम मिलकर अपने काम से’।
पटना के दीघा थाना क्षेत्र में आयोजित एक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंच टूटने से चोटिल हो गए हैं। शुक्रवार को घटित हुई इस घटना के बाद लालू यादव को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीएमएस) में भर्ती कराया गया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। यादव के अनुसार भितरघात और पार्टी विरोधी गतिविधियां ही यूपी में एसपी की करारी शिकस्त का कारण हैं।
समाजवादी पार्टी भाजपा की ओर से सीएम चेहरा तय हो जाने के बाद विपक्ष के नेता का नाम तय करेगी। गुरुवार को पार्टी ने जीते हुए विधायकों के साथ बैठक में यह फैसला लिया। जीते हुए विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया है कि वे जिसे चाहेंगे उसे विपक्ष का नेता बनाए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता का चयन गुरुवार को नहीं हो सका। नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिये समाजवादी पार्टी :सपा: अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया गया है।