भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को अधिकतम नुकसान पहुंचा। खुफिया एजेंसियों द्वारा पकड़ी गई बातचीत से जुड़े आकलन रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर के लगभग 20 आतंकवादी मारे गए।
खाद्यान्न और उर्वरक की सब्सिडी को सीधे लक्ष्य तक पहुंचाने के शुरुआती प्रयोग के बाद सरकार का इरादा अब केरोसिन का दुरुपयोग और इसकी कालाबाजारी रोकने का है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज यह बात कही।
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पांच विकेट की बदौलत भारत ने आज कोलकाता में दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड के 128 रन पर सात विकेट झटककर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मैच में आज बारिश की वजह से अंतिम सत्र में कुछ ही ओवर का खेल हो सका।
देश की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी आज शुरू हो गई। इसके तहत 5.63 लाख करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी की उम्मीद है। इस नीलामी में देश की जानी-मानी दूरसंचार कंपनियां भाग लेंगी। इनमें रिलायंस जियो, वोडाफोन, आइडिया सेल्युलर और भारती एयरटेल शामिल हैं।
रिलायंस इंडस्टीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को लगातार नौंवे साल भारत की सबसे धनी हस्ती आंका गया है और उसकी निवल संपत्ति बढ़कर 22.7 अरब डालर हो गई है। सनफार्मा के दिलीप सांघवी 16.9 अरब डालर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।
योग गुरू रामदेव के करीबी सहयोगी बालकृष्ण 100 सबसे अमीर भारतीयों की फॉर्व्स सूची में शामिल हो गए हैं। उनके पास पतंजलि आयुर्वेद में 97 प्रतिशत हिस्सेदारी है और उससे उनकी हैसियत 2.5 अरब डॉलर की हो गयी है। फॉर्व्स की इस 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में बालकृष्ण का 48वां स्थान है।
तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चिकनगुनिया बीमारी से पीड़ित होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सितंबर से ग्रीन पार्क (कानपुर) में होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय कोच अनिल कुंबले ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सकता है और बहुजन समाज पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है। यह दावा एक ओपिनियन पोल में किया गया है।