Advertisement

Search Result : "सब्सिडी केजरीवाल"

सर्राफा विवादः केजरीवाल से बोले जेटली, पहले सोने पर वैट हटाओ

सर्राफा विवादः केजरीवाल से बोले जेटली, पहले सोने पर वैट हटाओ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि दिल्ली सरकार को पहले सोने पर मूल्यवर्धित कर (वैट) समाप्त करना चाहिए।
सौ करोड़ के पास पहुंची आधार नामांकनों की संख्या

सौ करोड़ के पास पहुंची आधार नामांकनों की संख्या

देश में आधार नामांकन की संख्या कुछ ही दिनों में 100 करोड़ के आंकड़े को लांघ जाएगी। इस उपलब्धि से सरकार की उस योजना को बड़ा बल मिलने की उम्मीद है जिसके तहत वह विभिन्न सामाजिक योजनाओं का लाभ व सब्सिडी लाभान्वितों को सीधे पहुंचाना चाहती है।
माणिक सरकार, केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री चाहते हैं असम के युवा

माणिक सरकार, केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री चाहते हैं असम के युवा

बदलाव की उम्मीद पाले असम के छात्र अपने राज्य में पड़ोसी राज्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसा मुख्यमंत्री चाहते हैं। इनमें ज्यादातर मतदाता इस बार के चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे।
फॉर्च्यून की दुनिया में केजरीवाल भारतीय बादशाह, 50 महानतम नेताओं में शुमार

फॉर्च्यून की दुनिया में केजरीवाल भारतीय बादशाह, 50 महानतम नेताओं में शुमार

फॉर्च्यून पत्रिका ने दुनिया के 50 महानतम नेताओं की अपनी सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल किया है। केजरीवाल इस सूची में स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय नेता हैं। पहला स्थान अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को मिला है। फॉर्च्यून की तीसरी सालाना वर्ल्डस 50 ग्रेटेस्ट लीडर्स की सूची में दुनिया भर से कारोबार, सरकार, परमार्थ कार्यों और कला के क्षेत्र की उन चुनिंदा हस्तियों को शामिल किया गया है जो दुनिया बदल रहे हैं और दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
पहली फेरबदल में दो मंत्रियों को हटा सकते हैं केजरीवाल

पहली फेरबदल में दो मंत्रियों को हटा सकते हैं केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल में पहली बार फेरबदल करने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि 31 मार्च को बजट सत्र खत्म होते ही वह अपने मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों को बर्खास्त कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि विधानसभा उपाध्यक्ष बंदना कुमारी को अध्यक्ष बनाया जा सकता है जबकि मौजूदा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
एक्सक्लूसिव - 'इसलिए हम केजरीवाल पर भरोसा नहीं करते'

एक्सक्लूसिव - 'इसलिए हम केजरीवाल पर भरोसा नहीं करते'

पंजाब के गांव-गांव में चुनावी गतिविधियों की धमक सुनाई दे रही है। चौपालों पर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। किसे, क्यों वोट देना चाहिए और किसे क्यों नहीं देना चाहिए इस पर चर्चाएं तेज हैं। आमतौर पर पंजाब में एक या दो दफा लगातार सत्ता सुख के बाद सत्ता परिवर्तन होता ही है लेकिन इस दफा आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। हालांकि चुनावों में अभी समय है और आखिरी महीनों में राजनीति बिसात पर कौन क्या चाल चलता है, कहा नहीं जा सकता लेकिन आज की सच्चाई यह है कि राज्य में आम आदमी पार्टी का हाथ ऊपर है।
कांशीराम के जन्मदिन पर दलित वोटबैंक के लिए सरगर्मी

कांशीराम के जन्मदिन पर दलित वोटबैंक के लिए सरगर्मी

बसपा संस्थापक कांशीराम के जन्मदिवस पर दलित वोटबैंक में सेंध लगाने के लिए राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज 15 मार्च को कांशीराम का जन्मदिन है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांशीराम के गांव प्रिथिपुर आ रहे हैं।
दिल्ली में गरीबों के लिए मकान तो बने लेकिन आवंटन नहीं हो पाए

दिल्ली में गरीबों के लिए मकान तो बने लेकिन आवंटन नहीं हो पाए

दिल्ली के आरके पुरम की झुग्गियों में रहने वाले फिरत ने पांच साल पहले इस उक्वमीद से राजीव आवास योजना के लिए आवेदन किया कि उसे रहने लिए एक घर मिल जाएगा। इसी तरह का दर्द कल्याणपुरी की झुग्गियों में रहने वाले महेश कुमार का है। यह दर्द केवल फिरत और महेश का ही दर्द नहीं है बल्कि दिल्ली के उन 16 लाख से अधिक उन आवेदकों का दर्द है जिनसे आवास के नाम पर पैसा तो जमा करा लिया गया लेकिन न तो ड्रा निकला और न ही आवंटन हुआ।
कांशीराम की 82वीं जयंती पर केजरीवाल होंगे मुख्य अतिथि

कांशीराम की 82वीं जयंती पर केजरीवाल होंगे मुख्य अतिथि

बसपा सुप्रीमो रहे कांशीराम की बहन स्‍वर्ण कौर ने बसपा नेता मायावती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वर्ण कौर का आरोप है कि उनके भाई (कांशीराम) को बंधक बनाकर रखा गया और उन्हें परिवार वालों से मिलने तक नहीं दिया गया। आने वाली 15 मार्च को कांशीराम की 82वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आएंगे। कांशीराम की बहन ने कहा कि उनका स्वागत किया जाएगा। समाचार है कि इसी दिन मायावती गांव से 50 किलोमीटर दूर नवांशहर में रैली को आयोजित करेगी।