बॉलीवुड में कौन है जो नहीं चाहता कि उसकी बराबरी सलमान खान से हो। लेकिन जब रणदीप हुड्डा को बराबरी की कोई बात नहीं सूझी तो उन्होंने कहा कि उनमें और सलमान खान में सेंस ऑफ ह्यूमर एक जैसा है।
भारत सरकार ने पाकिस्तान में जन्मी बॉलीवुड गायिका और अभिनेत्री सलमा आगा को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड देने का फैसला किया है। इस कार्ड से वह आजीवन कई बार और विभिन्न उद्देश्य से भारत आ सकेंगी और उन्हें पुलिस को रिपोर्ट करने की भी जरूरत नहीं होगी।
बराक ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने हिरोशिमा जाकर 1945 में अमेरिका द्वारा परमाणु बम गिराए जाने की भयानक मानवीय गलती को स्वीकारा एवं विभीषिका में मारे गए लोगों के स्मृति स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 70 साल बाद ही सही अमेरिकी शासक की ओर से की गई यह पहल दुनिया के लिए सबक है।
पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ.अब्दुल कादिर खान ने कहा कि पाकिस्तान 1984 में ही परमाणु शक्ति बन गया होता लेकिन तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक ने इस पहल का विरोध किया था। खान ने कहा कि रावलपिंडी के नजदीक कहूटा से भारत की राजधानी दिल्ली को 5 मिनट में निशाना बनाने की क्षमता पाकिस्तान के पास है।
इरफान खान भी अभिनय के ऐसे मुकाम पर पहुंच चुके हैं जहां दूसरे कलाकार उनके साथ काम करना पसंद करते हैं। लेकिन जब कंगना ने इरफान के साथ काम करने की एक वजह बताई तो इरफान ने कंगना को बहुत खूबसूरती से जवाब दे दिया।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी का कहना है कि ॐ के उच्चारण से काफी ऑक्सीजन मिलती है। जो स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सलमा ने कहा कि योग का विरोध करना पूरी तरह से गलत है।
सलमान खान का क्रेज हमेशा से ही रहता है। लेकिन उन्होंने कहा कि वह एक्शन में ही ठीक लगते हैं। उनसे रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसा नृत्य करने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। वैसे सलमान यह ठीक कह रहे हैं क्योंकि वैसे भी उन्हें नाचने से ज्यादा लोगों को (इशारों पर) नचाना ज्यादा भाता है।
अमेरिका में मुस्लिमों का प्रवेश अस्थायी तौर पर प्रतिबंधित करने की बात कह चारों ओर से आलोचना का सामना करने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब अपने कट्टर रूख में कुछ नरमी लाते दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उनका बयान समस्या को निपटा लिए जाने तक के लिए महज एक सुझाव ही था।
हिट एंड रन केस के मामले में सलमान खान की मुश्कलें फिर बढ़ सकती हैं। साल 2002 में हुए इस हादसे में घायल व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर बंबई उच्च न्यायालय द्वारा खान को बरी करने के फैसले को चुनौती दी है।
राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी के शीर्ष दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी मुस्लिम विरोधी नीति को हवा देने की कोशिश की। सोमवार को ट्रंप ने हाल ही में लंदन के मेयर चुने गए सादिक खान को अपने राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका में प्रवेश की इजाजत देने की बात कह फिर से विवाद खड़ा कर दिया।