लंबे इंतजार के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नोटबंदी का पूरा हिसाब-किताब पेश किया। लेकिन इन आंकड़ों ने नोटबंदी के दावों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में शाम 6 बजे तक सिर्फ 45 फीसदी मतदान हुआ। वैसे तो यह एक सीट का उपचुनाव है, लेकिन इसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए अहम बताया जा रहा है।
चंडीगढ़ में एक आईएएस की बेटी के साथ हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष के बेटे द्वारा कथित छेड़छाड़ किए जाने के मामले की चौतरफा निंदा हो रही है। इस मसले पर विपक्ष समेत कई बड़े नेता हरियाणा की भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
चीन से विवाद पर सुषमा स्वराज ने कहा कि सभी को धीरज और संयम बनाए रखना होता है। युद्ध से समाधान नहीं निकलता। सेना को तैयार रखना होता है। धैर्य, भाषा संयम और रणनीतिक रास्तों से हल निकालने की कोशिश की जा रही है।