एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है। यूपी पुलिस ने दावा किया है कि घरेलू विवाद की वजह से अहमद की हत्या की गई।
केरल के कोल्लम स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर की प्रबंधन समिति के पांच फरार सदस्यों ने आज तड़के आत्मसमर्पण कर दिया। दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राज्य में किसी मंदिर में हुए अब तक के सबसे भयंकर हादसे में 109 लोगों की जान चली गई।
उत्तर प्रदेश के गाजियबाद में बसपा के सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी और पुत्र को उनकी बहू हिमांशी की मौत के सिलसिले में आज दहेज निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
राजस्थान में चार विदेशी पर्यटकों से मारपीट करने और इसमें शामिल दो महिला पर्यटकों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आज पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
ब्रुसेल्स में खुद को उड़ाने वाले दो फिदायिन हमलावरों की शिनाख्त करने के साथ ही एयरपोर्ट पर धमाके के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोल्जियम मीडिया ने खबर दी है कि पुलिस ने ब्रुसेल्स हवाईअड्डे पर घातक हमले के मुख्य आरोपी नाजिम लाचरोई को गिरफ्तार करने के साथ ही दो अन्य फिदायिन हमलावरों की भी पहचान कर ली है। बेल्जियम पुलिस के अनुसार दोनों आपस में भाई थे, जिनकी तलाश पेरिस हमले के मुख्य संदिग्ध सालेह अब्देलसलाम से संबंधों को लेकर की जा रही थी।
उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह द्वारा बुधवार को किये गए पथराव में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। छात्रों के समूह ने पुलिसकर्मियों पर तब पथराव किया जब पुलिस परिसर स्थित पानी की एक टंकी में मिले एक व्यक्ति के शव को निकालकर ले जा रही थी। इस घटना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तनाव उत्पन्न हो गया।
महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुंबई में गिरफ्तार कर लिया है। भुजबल को ईडी ने आज दिन में पूछताछ के लिए बुलाया था और उसी समय संदेह व्यक्त किया जा रहा था कि भुजबल आज गिरफ्तार किए जा सकते हैं।
उत्तराखंड के गुरमीत सिंह ने शनिवार को जयपुर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 20 किमी पैदल चाल का स्वर्ण पदक जीता जबकि रिकॉर्ड सात भारतीय रियो ओलिंपिक का क्वालीफाइंग स्तर हासिल करने में सफल रहे।