सामूहिक बलात्कार के आरोपी सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। प्रजापति ने अमेठी से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था पर हार गए थे। पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए देशबंधु अस्पताल ले गई है। आज ही उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। गायत्री पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी।
करीब महीने भर फरार रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को अंतत: आज लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गायत्री सामूहिक बलात्कार के एक मामले में आरोपी हैं। उनके अलावा मामले के छह अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। प्रजापति ने इस बार भी अमेठी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से जुड़े एक मामले में अपना अहम फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सभी छात्रों को राहत देने से इंकार कर दिया है। शीर्ष कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला बरकरार करते हुए सामूहिक नकल के दोषी करीब 600 छात्रों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना था कि सामूहिक नकल के दोषी इन छात्रों को राहत दी जाए या नहीं।
चीन में चीनी नव वर्ष रूस्टर का स्वागत करने के लिए औपचारिक तौर पर एक हफ्ते की छुट्टी हो गयी है। लोग नव वर्ष को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए अपने मूल स्थान जा रहे हैं।
अभिनेता सैफ अली खान मध्य जनवरी तक पितृत्व अवकाश पर रहेंगे और इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म शेफ की शूटिंग शुरू करेंगे। सैफ की पत्नी करीना कपूर खान ने 20 दिसंबर को एक लड़के को जन्म दिया है। अभिनेत्री को गुरुवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
कनाट प्लेस में एक पांच सितारा होटल में लोगों के एक समूह द्वारा सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली एक अमेरिकी महिला की शिकायत पर आज बलात्कार का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने कहा कि कथित सामूहिक बलात्कार अप्रैल में हुआ था और बुरी तरह से आहत पीड़ित शिकायत दर्ज कराए बगैर अपने देश लौट गई थी। पिछले महीने उसने एक एनजीओ के जरिये दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और इस मामले में जांच शुरू हुई।