Advertisement

Search Result : "सार्वजनिक संपत्ति"

जानकारियां सार्वजनिक ना करने पर सीबीएसई का 2000 स्‍कूलों को नोटिस

जानकारियां सार्वजनिक ना करने पर सीबीएसई का 2000 स्‍कूलों को नोटिस

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड :सीबीएसई: ने कुछ जानकारियां सार्वजनिक ना करने के लिए देशभर में बोर्ड के मान्यता प्राप्त 2000 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वीरभद्र पर 10.30 करोड़ की अवैध संपत्ति मामले में आरोपपत्र दाखिल

वीरभद्र पर 10.30 करोड़ की अवैध संपत्ति मामले में आरोपपत्र दाखिल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 10 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति एकत्रित करने के लिए निवेशों के जटिल जाल, असुरक्षित ऋण, संपत्ति और शेयर खरीद के साथ ही कृषि आय के झूठे दावों का इस्तेमाल किया। सीबीआई ने आज नई दिल्ली की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर अपने आरोपपत्र में आरोप लगाया कि सिंह ने 10.30 करोड़ रुपये की संपत्ति एकत्रित की जो कि उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 192 प्रतिशत अधिक है।
पेट्रोल 3.77 और डीजल 2.91 रुपये सस्ता

पेट्रोल 3.77 और डीजल 2.91 रुपये सस्ता

देश में पेट्रोल व डीजल के दाम आज मध्यरात्रि से कम हो गए हैं। पेट्रोल 3.77 रुपये प्रति लीटर व डीजल 2.91 रुपये प्रति लीटर सस्ता किया गया है।
धोनी के आधार कार्ड की जानकारी सार्वजनिक, साक्षी खफा

धोनी के आधार कार्ड की जानकारी सार्वजनिक, साक्षी खफा

नागरिकों का आधार कार्ड बनाने में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की मदद करने वाली एक एजेंसी ने कुछ ज्यादा ही उत्साहित होते हुए क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के आधार कार्ड की जानकारी को ट्विटर पर शेयर कर दिया।
एमसीडी में जीते तो आवासीय संपत्ति पर टैक्स खत्मः केजरीवाल

एमसीडी में जीते तो आवासीय संपत्ति पर टैक्स खत्मः केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतती है तो आवासीय मकानों पर लगने वाले संपत्ति कर को खत्म कर दिया जाएगा और साथ ही इस श्रेणी का बकाया कर माफ भी कर दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि भवन कर राजस्व का मुख्य श्रोत होता है इसलिए इसे व्यवसायिक भवनों पर जारी रखा जाएगा।
आयकर विभाग ने कर नहीं चुकाने वालों की सूची सार्वजनिक की

आयकर विभाग ने कर नहीं चुकाने वालों की सूची सार्वजनिक की

आयकर विभाग ने आज ऐसी 29 कंपनियों और लोगों के नाम सार्वजनिक किए हैं जिनके ऊपर 448.02 करोड़ रूपये का कर बकाया है और वह उसका भुगतान नहीं कर रहे हैं। विभाग ने बकाया कर नहीं चुकाने वालों के नाम सार्वजनिक कर उन्हें शर्मिंदा करने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया है।
खुद को जया का बेटा बताने वाले को अदालत ने लगायी डांट

खुद को जया का बेटा बताने वाले को अदालत ने लगायी डांट

मद्रास उच्च न्यायालय ने खुद को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का गोपनीय बेटा बताने वाले को फटकार लगाते हुए उसके द्वारा जमा कराये गये दस्तावेजों की प्रमाणिकता पर सवाल उठाये।
सुप्रीम कोर्ट ने माल्या से संपत्ति को लेकर पूछे तीखे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने माल्या से संपत्ति को लेकर पूछे तीखे सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने शराब के कारोबारी विजय माल्या द्वारा न्यायालय में घोषित अपनी संपत्ति के बारे में अनेक तीखे सवाल पूछे। न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति उदय यू ललित की पीठ ने माल्या से जानना चाहा कि क्या वह भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह के इन आरोपों के बाद पूरी तरह ईमानदार रहा कि उसने कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए अपने तीन बच्चों के नाम 40 मिलियन अमेरिकी डालर हस्तांतरित किए है।
नायडू के बेटे की संपत्ति 5 माह में 23 गुना बढ़ 14 करोड़ से 330 करोड़ हुई

नायडू के बेटे की संपत्ति 5 माह में 23 गुना बढ़ 14 करोड़ से 330 करोड़ हुई

नोटबंदी के बाद देश में अरबपतियों की संख्या में 11 फीसदी की कमी आई है, लेकिन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश नारा की संपत्ति 23 गुना बढ़ गई है।
भतीजे का दावा, जयललिता ने उसके नाम की है संपत्ति

भतीजे का दावा, जयललिता ने उसके नाम की है संपत्ति

कभी वी के शशिकला के समर्थक रहे तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के भतीजे दीपक जयकुमार ने कहा है कि शशिकला का मुख्यमंत्री बनना तमिलनाडु की जनता को स्वीकार नहीं था। जयकुमार का दावा है कि दिवंगत अन्नाद्रमुक प्रमुख ने अपनी संपत्ति उनके और उनकी बहन के नाम की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement