चुनाव आयोग ने गुजरात, गोवा और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया है। इन सीटों पर 8 जून को चुनाव होने थे। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव और ईवीएम को मिल रही चुनौतियों के मद़देनजर राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव स्थगित किए गए हैं।
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत की विधानसभा सीट समेत 6 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम सील करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इससे पहले विकासनगर विधानसभा के सभी ईवीएम सील करने का आदेश दिया गया था।
दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा का परचम लहराया है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिल गया है। आप की करारी हार हुई है, जबकि शुरू में दूसरे नंबर पर दिख रही कांग्रेस अंत में तीसरे नंबर पर आई है।
भाजपा और पीएम मोदी का जलवा कायम है। उप चुनाव में 10 में से 5 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और राजस्थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। कर्नाटक में कांग्रेस को कुछ सांत्वना मिली, उसने यहां दोनों सीटें जीत लीं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को अटेर में जीत मिली है। पश्चिम बंगाल के कांठी दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य जीतीं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जोरदार बढ़त की ओर अग्रसर है। वाराणसी में पांच विधानसभा सीटें हैं इनमें चार पर भाजपा और एक पर सहयोगी अपना दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ रह हैं। इन सभी पर ये अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं।
मोदी सरकार में संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में इस बार भाजपा लहर में भाजपा ने 3 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा लिया। गाजीपुर और जमनिया विधान सभा क्षेत्रों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए, वहीं जखनिया से भाजपा की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी की विजय हुई है।