![शाह की गर्जना, कहा जो कांग्रेस के साथ जाएगा, खतम हो जाएगा](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/888fa2e9a302910058ff0685514c0aa1.jpg)
शाह की गर्जना, कहा जो कांग्रेस के साथ जाएगा, खतम हो जाएगा
असम में सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा के हौंसले बुलंद हैं। पार्टी को केरल में भी संतोषप्रद सफलता मिली है। पहला मौका है जब भाजपा ने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में है। ऐसी सफलता के साथ ही उसने अब उत्तर प्रदेश की ओर ध्यान देना शुरु कर दिया है।