![सभी केंद्रीय विश्वविद्याल में रोजाना तिरंगा फहराना हुआ अनिवार्य](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/5e314b19eea2b55a946f0bd2f5e5b789.jpg)
सभी केंद्रीय विश्वविद्याल में रोजाना तिरंगा फहराना हुआ अनिवार्य
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक अहम फैसले में सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालय को अपने परिसर में रोजाना तिरंगा फहराने के आदेश दिए हैं। गुरुवार को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से साथ हुई केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखने के लिए यह फैसला लिया गया।