Advertisement

Search Result : "सूरज शर्मा"

केपी शर्मा ओली नेपाल के नए प्रधानमंत्री चुने गए

केपी शर्मा ओली नेपाल के नए प्रधानमंत्री चुने गए

नेपाल में संविधान को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के बीच राजनीतिक दलों में सहमति नहीं बन पाने के बाद हुए चुनाव में केपी शर्मा ओली नए प्रधानमंत्री चुने गए। उन्होंने सुशील कोइराला को पराजित किया।
रोहित का शतक फिर बेकार, दक्षिण अफ्रीका 5 रनों से जीता

रोहित का शतक फिर बेकार, दक्षिण अफ्रीका 5 रनों से जीता

रोहित शर्मा के शतक के बावजूद कानपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच रनों से हार दिया। पिछले 10 दिन में यह दूसरा मौका है जब रोहित के शतक के बावजूद भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 304 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जबाव में भारत निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन ही बना पाया। इस हार के साथ कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी और टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
आते ही छा गया प्रेम

आते ही छा गया प्रेम

सलमान खान यदि छींक भी दें तो उनके प्रशंसक उस खबर को जानना चाहते हैं। फिर यहां तो बात उनकी आने वाली नई फिल्म की है। दीवाली के मौके पर उनकी नई फिल्म प्रेम रतन धन पायो आने वाली है और हंगामा है कि अभी से बरप रहा है।
कटक में शृंखला की हार, दर्शकों का व्यवहार दोनों शर्मनाक

कटक में शृंखला की हार, दर्शकों का व्यवहार दोनों शर्मनाक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे ट्वेंटी-20 मैच में भारतीय टीम के घटिया प्रदर्शन के कारण तीन मैचों की शृंखला तो गंवानी ही पड़ी, उग्र दर्शकों के शर्मनाक व्यवहार ने भी भद्रजनों के इस खेल को शर्मसार कर दिया। भारतीय टीम महज 17.2 ओवर में 92 रन बनाकर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस आसान लक्ष्य को छह विकेट और 17 गेंद रहते हासिल कर लिया।
हार के बावजूद धोनी के 50 तो कोहली के हजार

हार के बावजूद धोनी के 50 तो कोहली के हजार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में शृंखला का पहला ट‍्वेंटी-20 मैच हारने वाली भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने विश्व कीर्तिमान भी बनाए हैं। मसलन रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में अपना पहला शतक जड़कर भारत की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर करने का कीर्तिमान बनाया है। हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के हाथों सात विकेट से पराजित हो गई।
नए अंदाज में आगाज

नए अंदाज में आगाज

सफलता नए विचारों से इतर भी कई चीजों में निहित है। कुछ सफल उद्यमियों का सफर आैर अनुभव पेश है
महेश शर्मा की नजर में अखलाक की हत्‍या 'हादसा', केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

महेश शर्मा की नजर में अखलाक की हत्‍या 'हादसा', केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

गौहत्‍या और गौमांस रखने की अफवाह पर उत्‍तर प्रदेश में दादरी में 50 वर्षीय अखलाक की पीट-पीटकर निर्मम हत्‍या को देश के संस्‍कृति मंत्री महेश शर्मा ने दुर्घटना करार दिया है। शर्मा ने कहा, उन्‍हें लगता है यह घटना किसी गलतफहमी की वजह से हुई और इसे सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून को निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए।
वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सीबीआई को आय से अधिक संपत्ति मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को गिरफ्तार करने से रोक दिया है।
प्रेम रतन धन पायो की पहली झलक

प्रेम रतन धन पायो की पहली झलक

सलमान खान ने इस दिवाली पर रिलीज होने जा रही सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो से परदा हटा दिया है। और इसमें वह नीले रंग का कुर्ता और धोती में नजर आ रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement