मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में आतंकियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में क्षेत्रीय सेना के चार जवान घायल हो गए। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। घायल जवानों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें भारतीय वायुसेना के हैलीकॉप्टर के जरिए लेमाखोंग स्थित सेना के अस्पताल ले जाया गया है।
सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से 12 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया है। वह पाक के कब्जे वाले कश्मीर का निवासी है और नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गया था। सेना को आशंका है कि पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर आतंकवादियों ने उसे सेना के गश्त लगाने वाले मार्ग और घुसपैठ के रास्तों का पता लगाने के लिए यहां भेजा है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जवानों के शवों के साथ हुई बर्बता पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज कड़ा रूख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने हमारे दो सुरक्षाकर्मियों के शवों को जिस प्रकार क्षत-विक्षत किया है, भारत भी शत्रु की ऐसी हरकतों पर जवाबी कार्रवाई करेगा।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जवानों के शवों के साथ हुई बर्बता पर देश की जनता काफी आक्रोशित नजर आ रही है। जवानों के शवों के साथ हुई इस हरकत के बाद गुजरात के रहने वाले एक शख्स ने सड़क पर पाकिस्तानी झंडा बनाकर अपना गुस्सा निकाला है।
कश्मीर में देश के दो सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता करने का फरमान पाक आर्मी चीन कमर बाजवा ने दिया था। भारतीय भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अंग्रेजी मीडिया ये यह खुलासा किया है। हालांकि अभी तक सेना की ओर से इस बाबत आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
पाकिस्तान ने आज एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कृष्णागति सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। फायरिंग में भारतीय सेना और बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से फायरिंग के अलावा रॉकेट लॉन्चर से भी हमला किया है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सीआरपीएफ के जवानों को लेकर कई चिंताजनक बातें सामने आ रही हैं। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में लंबे समय से तैनात सीआरपीएफ के जवानों में थकावट के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले में शहीदों के शवों के साथ दिल दहला देने वाली बर्ताव की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए करीब 6 जवानों के गुप्तांगों को नक्सलियों द्वारा काट दिया गया।