Advertisement

Search Result : "सेना का जवान"

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमला, सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें 25 जवान शहीद हो गए। शहीद हुए सभी जवान सीआरपीएफ 74 बटालियन के थे। नक्सलियों ने जवानों के हथियार भी लूट लिए। हमले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन रमन सिंह अपना दिल्ली का दौरा बीच में ही छोड़कर रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने आपात बैठक भी बुलाई है।
मोदी-महबूबा की भेंट से कितने सुलझेंगे घाटी के हालात

मोदी-महबूबा की भेंट से कितने सुलझेंगे घाटी के हालात

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच घाटी में बिगड़े हालात से लेकर भाजपा-पीडीपी गठबंधन में आ रही दरार तक कई मुद्दों पर चर्चा की बात कही जा रही है। घाटी में पिछले कुछ महीनों में सेना और सुरक्षा बलों के खिलाफ पत्‍थरबाजी की घटनाओं में काफी तेजी आई है और हालात सामान्य होने की बजाय लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बात हुई। महबूबा मुफ्ती आज ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगी।
पतली दाल की शिकायत करने वाले जवान तेजबहादुर यादव का कोर्ट मार्शल

पतली दाल की शिकायत करने वाले जवान तेजबहादुर यादव का कोर्ट मार्शल

बीएसएफ ने जवान तेजबहादुर यादव को बुधवार को बर्खास्त कर दिया है। जांच में पाया गया कि यादव के कारण बीएसएफ की छवि को नुकसान पहुंचा है। जम्मू के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर तैनात तेज बहादुर ने सोशल मीडिया में वीडियो डालकर खराब खाना खासकर पतली दाल दिए जाने की शिकायत की थी। यादव के इस कदम पर बीएसएफ ने चेतावनी देते हुए कार्रवाई भी की थी।
जीप से बांधने के मामले में सेना के जवानों के खिलाफ एफआईआर

जीप से बांधने के मामले में सेना के जवानों के खिलाफ एफआईआर

श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के बीरवाह इलाके में एक व्यक्ति को ढाल बनाकर जीप से बांधने के मामले में पुलिस ने अज्ञात सैन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जीप से बांधे युवक की आपबीती, 'बुरी तरह पीटने के बाद मुझे बर्फीले पानी में डूबाते रहे'

जीप से बांधे युवक की आपबीती, 'बुरी तरह पीटने के बाद मुझे बर्फीले पानी में डूबाते रहे'

पत्‍थरबाजी से बचने के लिए सेना द्वारा एक कश्मीरी युवक को जीप के आगे बांधने का मुद्दा तूल पकड़ चुका है। यह वीडियो नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया था। पीड़ित युवक ने मीडिया से बातचीत में अपने साथ हुई बदसलूकी गहरा आक्राेेश व्यक्त किया है। वह पूछा रहा है कि आखिर उसका कसूर क्या है। उसने तो वोट भी दिया था।
ट्रंप बोले, सेना की सफलता पर गर्व

ट्रंप बोले, सेना की सफलता पर गर्व

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक परिसर पर सबसे बड़े गैर-परमाणु बम से निशाना साधने के लिए अपनी सेना की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी सेना की इस सफलता पर गर्व है।
पत्‍थरबाजी से बचाव: युवक को जीप से बांधने के वीडियो पर मचा बवाल

पत्‍थरबाजी से बचाव: युवक को जीप से बांधने के वीडियो पर मचा बवाल

पथराव से बचने के लिए कथित तौर पर एक व्यक्ति को मानव ढाल के रूप में सुरक्षा बलों की जीप पर बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे भयभीत करने वाला करार दिया।
श्रीराम सेना के मुतालिक का उत्तर गोवा में प्रवेश प्रतिबंध दो माह बढ़ा

श्रीराम सेना के मुतालिक का उत्तर गोवा में प्रवेश प्रतिबंध दो माह बढ़ा

श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक के उत्तरी गोवा जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध को दो और माह के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसा कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या से बचने के लिए किया गया है।
जवानों से बदसलूकी पर भड़के गंभीर, बोले- एक थप्पड़ के बदले 100 जिहादी मारो!

जवानों से बदसलूकी पर भड़के गंभीर, बोले- एक थप्पड़ के बदले 100 जिहादी मारो!

क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर भी सेना के जवानों की पिटाई के बाद काफी नाराज हैं। उन्‍होंने ट्वीटर पर कश्‍मीर की आजादी की मांग करने वालों पर अपनी भड़ास निकाली है। गंभीर ने कहा है कि कश्‍मीरी सेना के जवानों पर मारे गए हर थप्‍पड़ के बदले 100 जिहादियों की जान ले लेनी चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement