 
 
                                    जापान में जबर्दस्त भूकंप से नौ लोगों की मौत, सैकड़ों घायल
										    जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में गुरुवार की रात आए जबर्दस्त भूकंप से नौ लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। भूकंप के कारण अनेक मकान ध्वस्त हो गए और कई जगहों पर आग लग गई। राहतकर्मी मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रातभर राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। अधिकारियों ने आज बताया कि दहशत के चलते हजारों लोगों के अपने घरों को छोड़कर जाने की खबरें हैं।
										
                                                                                
                                     
                                                 
  
  
  
  
  
  
  
  
			 
                     
                    