अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में खड़े एक ट्रक पर चढ़े, हॉर्न बजाया और ट्रक चलाने की मुद्रा दिखाई। दरअसल यह सब उन्होंने वहां मौजूद ट्रक उद्योग के प्रतिनिधियों के स्वागत में किया।
अन्नाद्रमुक के उप महासचिव और पार्टी प्रमुख वीके शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन को 12 अप्रैल को होने वाले आरके नगर उपचुनाव के लिए आज पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। आरके नगर सीट पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के पिछले वर्ष दिसंबर में निधन के कारण रिक्त हुई है।
पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम में जालंधर जिले की प्रत्येक सीट पर औसतन एक हजार से अधिक लोगों ने उम्मीदवारों की उम्मीदवारी खारिज करते हुए नोटा का बटन दबाया। इसमें जीतने वालों में सबसे अधिक नापसंद किये गए उम्मीदवार कांग्रेस के परगट सिंह हैं, जबकि शिअद के पवन टीनू सबसे कम नापसंद किये गए हैं।
मोदी सरकार में संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में इस बार भाजपा लहर में भाजपा ने 3 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा लिया। गाजीपुर और जमनिया विधान सभा क्षेत्रों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए, वहीं जखनिया से भाजपा की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी की विजय हुई है।
दाखिले नियम में हाल में हुए बदलाव को लेकर हुए प्रदर्शनों के आगे झुकते हुए जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति जगदीश कुमार ने आज स्पष्ट किया कि एक संकाय सदस्य के साथ कितने शोध छात्रा रह सकते हैं इसकी सीमा तय करने वाला नियम वर्तमान छात्रों पर लागू नहीं होगा।
भाजपा ने उद्योगपति से नेता बने नंद गोपाल गुप्ता नंदी को इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से इस उम्मीद के साथ मैदान में उतारा है कि बसपा के उम्मीदवार के तौर पर एक दशक पहले इस क्षेत्र में उसकी जीत का सिलसिला तोड़ने वाले, नंदी अब सपा के हाथों से सीट छीनने में कामयाब होंगे।
प्रवासियों और शरणार्थियों के अमेरिका में प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाये जाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका में आने पर हिरासत में लिए गए लोगों के परिवारों के सदस्य न्यूयॉर्क शहर के कैनेडी हवाईअड्डे पर परेशान और हताश नजर आ रहे थे। हालांकि इस बीच एक फेडरल कोर्ट ने ट्रंप के प्रवासी नीति पर आंशिक रोक लगा दी है जिससे स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है।
रेल मंत्रालय ने विभिन्न श्रेणियों के गैर - एलएचबी डिब्बों में सीट रद्द होने पर आरक्षण (आरएसी) के रूप में निर्धारित सीटों की संख्या में संशोधन करने का फैसला किया है। इस कदम से रेलों में अधिक संख्या में यात्रियों को यात्रा करने में मदद मिलेगी।
उम्मीदवारों के चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी की पहली मीटिंग बुधवार को दिल्ली में होने जा रही है। इसमें कांग्रेस बड़े पैमाने पर रिजर्व सीटों पर फेरबदल कर सकती है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, जनरल सीटों पर ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहे उपचुनाव में आज दोपहर एक बजे तक शहडोल लोकसभा सीट पर 41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नेपानगर विधानसभा सीट पर 53.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय के बाद हो रहे इस उपचुनाव को अहम माना जा रहा है और इसे नोटबंदी के बाद सत्तारूढ़ भाजपा के लिये पहली बड़ी चुनावी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश की यह दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।