देशभर में जहां कई राज्यों में पिछले चार साल में बेरोजगारी का प्रतिशत कम हुआ है, वहीं मध्यप्रदेश में बेरोजगारों की संख्या घटने के बजाय तेजी से बढ़ रही है। युवाओं की चिंता बढ़ाने वाला ऐसा खुलासा श्रम और रोजगार मंत्रालय की रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट संसद में पेश की गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे जबकि सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पद से हटा दिया गया है। राज्यसभा सांसद अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से बुलाये गये आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन में ये ऐलान किये गये। अधिवेशन में मुलायम सिंह को पार्टी का संरक्षक बनाने की घोषणा भी की गई। इधर मुलायम सिंह ने अधिवेशन को असंवैधानिक करार देते हुए रामगोपाल यादव, किरणमय नंदा और नरेश अग्रवाल को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। मुलायम सिंह ने पांच जनवरी को जनेश्वर मिश्र पार्क में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन भी बुलाया है।
सपा नेता अमर सिंह ने आज सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव और भाई रामगोपाल के निष्कासन को वापस लेने के फैसले को सही बताया और कहा कि सपा परिवार को तोड़ने की साजिश नाकाम हो गई।
समाजवादी पार्टी में एक बार फिर वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। इस जंग से कार्यकर्ताओं में निराशा पैदा हो गई है। बीते दो दिनों में मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव और प्रदेश सपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा जारी जंग का असर यह होने लगा है कि पार्टी में अब बड़ी दरार पड़ती जा रही है।
समाजवादी पार्टी के भीतर लड़ाई और तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने आज ऐलान किया कि उसके विधायक जरनैल सिंह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में लांबी सीट पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व दागी अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने उन्हें राष्ट्रीय ओलंपिक संस्था का आजीवन अध्यक्ष नियुक्त करने की आलोचना करने पर विजय गोयल पर निशाना साधते हुए कहा कि खेल मंत्री को अपने काम पर ध्यान लगाना चाहिए क्यांकि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में विफल रहे हैं।
संस्थापक पं. जगतराम आर्य की जयंती/स्थापना-दिवस पर हुई किताबघर प्रकाशन की संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपना देश और मीडिया विषय पर जोरदार बहस की। ‘सवाल’ को ले कर ‘हल्का बवाल’ भी हुआ। पांडुलिपि पर दिया जाने वाला आर्य स्मृति सम्मान इस बार नहीं दिया जा सका।