पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी :आप: के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पांच दिवसीय राज्य दौरे को ‘‘नौटंकी’’ करार दिया।
अक्षय कुमार असली ‘खिलाड़ी’ साबित हो रहे हैं। एयरलिफ्ट को मिला लें तो यह चौथी फिल्म है जिसने सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। हाउसफुल, राउडी राठौड़, हॉलीडे ने सौ करोड़ रुपये कमाए थे।
भारत में सूरज की पहली किरण अरुणाचल प्रदेश में दिखती है। अरुणाचल और सात पूर्वोत्तर राज्यों की सुंदरता, भोली-भाली जनता की मधुरता, शौर्य और संस्कृति की शक्ति भारत का गौरव बढ़ाती है। सुदूर अरुणाचल प्रदेश में हिंदी का पठन-पाठन और प्रयोग सबको प्रभावित करता है। अपराध संभवतः दुनिया में सबसे कम और जेल केवल प्रादेशिक व्यवस्था की दृष्टि से बने और कभी नहीं भरे।
पंजाब के मुख्यमंत्राी प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने अपने दल पीपुल्स पार्टी आॅफ पंजाब का भी कांग्रेस में विलय कर दिया है।
‘पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है। दोनों पार्टियां मिलकर अकाली दल के मूल वोटबैंक में सेंध लगा रही हैं। दोनों ही राज्य में राष्ट्र विरोधी पार्टी के तौर पर काम कर रही हैं।‘ यह कहना है केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर का। आउटलुक हिंदी से बातचीत में उन्होंने यह बातें कहीं। गौरतलब है कि हरसिमरत कौर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की बहू और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं। पंजाब में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं और बीते दिनों राजनीतिक तौर पर भी पंजाब सुर्खियों में रहा है। इसी संदर्भ में हरसिमरत कौर का कहना है कि चुनावों के मद्देनजर अकाली दल को बदनाम करने की साजिशें रची जा रही हैं।
पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए वर्ष 2017 में चुनाव हैं लेकिन राजनीतिक हलचल चरम पर है। पंजाब से कांग्रेसी नेता और पटियाला से विधायक परनीत कौर का कहना है कि इस दफा परिवार का निर्णय है कि परिवार से एक ही व्यक्ति चुनाव लड़ेगा, ज्यादा संभावना है कि उनकी बजाय कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़ें।
पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बाजवा के साथ ही पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। इन दोनों ही नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
काले धन के खिलाफ कार्रवाई के तहत आयकर अधिकारियों ने स्विट्जरलैंड सरकार से कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री परनीत कौर और उनके बेटे रणिंदर सिंह के स्वीस बैंकों में कथित खातों की जांच में मदद मांगी है।
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवादियों के साथ सांठगांठ कर रहे हैं। बादल ने यहां तक कहा कि पंजाब में अस्थिरता पैदा करने के लिए राहुल आतंकियों के साथ मिले हुए हैं।
हीरो मोटोकॉर्प के संस्थापक और दोपहिया वाहन उद्योग के सिरमौर बृजमोहन लाल मुंजाल का संक्षिप्त बीमारी के बाद रविवार देर शाम नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 92 साल के थे।