पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर लांबी विधान सभा क्षेत्र के रत्ता खेड़ा गांव में चुनाव प्रचार के दौरान एक कट्टरपंथी सिख नेता के एक रिश्तेदार ने आज जूता फेंक दिया।
शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त और सीएम प्रकाश सिंह बादल अपनी पुरानी सीट लंबी से ही लड़ेंगे। उनके नाम की घोषणा आज कर दी गई है। जबकि सुखबीर सिंह बादल फिर से जलालाबाद से किस्मत आजमाएंगे। यहां से वह तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) ने आज ऐलान किया कि उसके विधायक जरनैल सिंह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में लांबी सीट पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने की नई रणनीति के तहत अब दलित कार्ड खेला है। संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यदि हमारी सरकार बनती है तो सुखबीर की कुर्सी पर किसी दलित को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल विश्वविद्यालय में पिछले दो साल से गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक वाकये से जेएनयू प्रशासन भी त्रस्त हो गया है। एक साल पहले यहां के छात्र नेता ने देश विरोधी नारे लगाए ऐसी खबरों के बीच अब एक और छात्र नजीब के लापता होने से विश्वविद्यालय फिर गलत कारणों से खबरों में आ गया है।
जेल से कैदियों के भागने की घटना के बाद पंजाब सरकार ने अतिरिक्त महानिदेशक :जेल: को निलंबित कर दिया और नाभा जेल के अधीक्षक एवं उपाधीक्षक को बर्खास्त कर दिया एवं फरार कैदियों के बारे में सूचना देने के लिए 25 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की।
पंंजाब में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनैतिक दल पैंतरा बदलते जा रहे हैं। नए राजनैतिक समीकरण के तहत नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर और आवाज-ए-हिंद पार्टी के नेता प्रगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में प्रवेश करने वाले हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कौर के इस कदम का स्वागत किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू मुंबई में थे और वह आने वाले दिनों में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज पंजाब विधानसभा में सतलुज यमुना संपर्क (एसवाईएल) नहर के निर्माण के खिलाफ एक प्रस्ताव रखा जबकि विपक्षी कांग्रेसी सदस्यों ने सदन से दूरी बनाए रखी।
प्रदूषण की गंभीर स्थिति के चलते उत्पन्न स्वास्थ्य खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने आज 15 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाना शुरू कर दिया जबकि पटाखा छोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। 15 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहनों की संख्या करीब दो लाख है।
अभिनेत्री निम्रत कौर ने कहा है कि उन्होंने भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्मकार एम नाइट श्यामलन की श्रंखला वेवार्ड पाइन्स की भूमिका का प्रस्ताव इससे जुड़ी चुनौतियों की वजह से स्वीकार किया था। इस साइंस-फिक्शन रोमांचक शृंखला के दूसरे सीजन में निम्रत ने रिबेका येडलीन की भूमिका निभाई थी। इसका प्रसारण इस साल मई से जुलाई तक हुआ था।