गुजरात में वडोदरा की जामा मस्जिद में क्रिकेटर बंधुओं इरफान और युसूफ पठान का परिवार दुनिया की सबसे बड़ी कुरान को सहेजता है। इस मस्जिद की पहचान पठान बंधु रहे हैं।
बांग्लादेश के अधिकारियों ने एक हाई स्कूल के हिंदू प्रधानाचार्य को आज उनके पद पर बहाल कर दिया। अधिकारियों ने माना उनकी बर्खास्तगी अवैध थी। बर्खास्त शिक्षक से उठक-बैठक करा कर उसका अपमान करने वाले सांसद के खिलाफ पूरे देश में हजारों शिक्षकों ने रैलियां निकालीं।
माकपा नेता सीताराम येचुरी का मानना है कि मोदी सरकार देश के लोकतांत्रिक ढांचे को गिराने पर आमादा है। उनकी राय है कि भाजपा के हिंदू राष्ट्रवाद ने देश के सामाजिक ताने बाने को उलझाया है। इसकी आर्थिक नीतियों ने देश को कम और पूंजीवादी पाश्चात्य देशों को ज्यादा फायदा पहुंचाया है। पार्टी ने संसदीय लोकतंत्र पर हमला करते हुए देश की संवैधानिक संस्थानों का मखौल उड़ाया है।
सूरत में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के भतीजे भरत तोगड़िया समेत 3 लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फौरन भाग निकले।
सिविल सर्विस परीक्षा में 361 वीं रैंक के साथ सफलता हासिल करने वाले मुस्िलम युवक अंसार अहमद शेख ने एक बार अपना नाम बदल कर शुभम रख लिया था। पुणे के फर्ग्युसन कालेज में पढ़ने आए अंसार ने ऐसा इसलिए किया था ताकि उसे कालेज हास्टल में रहने और खाने की उचित सुविधा मिल सके।
गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पांड्या को राज्यसभा में भेजने में मोदी सरकार सफल नहीं हो पाई और इस प्रकार गायत्री परिवार के करोड़ों अनुयायियों को पार्टी से जोड़ने की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मंशा पर भी पानी फिर गया। अमित शाह ने कम से कम तीन बार व्यक्तिगत रूप से डॉ. पांड्या को मनाने की कोशिश की मगर वह नहीं माने।
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद में कथित दलाली का मामला दुनिया भर में फैले सैन्य बाजार का एक तुच्छ प्रमाण है। शक्तिशाली देशों की 'हथियार लॉबी’ कितनी शक्तिशाली है, इसका गुमान तक आम आदमी को नहीं हो सकता।
निवेशकों के पैसे न लौटा पाने के कारण दो साल से जेल में बंद सहारा प्रमुख सुब्रत राय को चार हफ्ते की पेरोल मिल गई है। राय को पेरोल मां के निधन के कारण मिली है। पेरोल के दौरान भी सुब्रत राय के साथ सादे कपड़ाें में पुलिस रहेगी।
शहनाई के शहंशाह बिस्मिल्ला खां साहब ने वाराणसी में रहकर दुनिया का दिल जीता। सांप्रदायिक सद्भावना की अद्भुत अलख जगाई। इसीलिये खान साहब को ‘भारत रत्न’ देकर देश की सरकार और जनता ने अपने को गौरवान्वित बनाया। उन्हीं खान साहब के वाराणसी शहर में गजल सम्राट गुलाम अली के आने पर एक कट्टरपंथी संगठन के भ्रमित लोगों ने कड़ा विरोध किया है।