भारत सरकार ने अपने पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक नागरिकों को नया उपहार दिया है। आपसी संबंध सुधारने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम हो सकता है। भारत ने इन देशों के अल्पसंख्यकों को वीजा की शर्तों में ढील दी है।
एक मणिपुरी महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उसे नस्ली उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मारग्रेट थैचर के बाद ब्रिटेन को दूसरी महिला प्रधानमंत्री मिलना तय हो गया है। थैैचर का कार्यकाल पूरा होने के करीब ढाई दशक बाद ब्रिटेन को दूसरी महिला प्रधानमंत्री मिलेंगी। ब्रेग्जिट मतविभाजन के बाद डेविड कैमरन के उत्तराधिकारी पद की दौड़ में मुख्य मुकाबला गृह मंत्री टेरेसा मे और उर्जा मंत्री आंद्रिया लीडसम के बीच तय माना जा रहा है।
यह समझना कि कॉमन सिविल कोड आ जाएगा तो क्या मुस्लिम औरतों में सुधार आ जाएगा, यह गलत बात है। अभी औरतों की स्थिति बहुत दूभर है, सिर्फ मुस्लिम औरतों की ही नहीं, हिंदुस्तान की ज्यादातर औरतों के साथ मर्द का जो व्यवहार है, बहुत अच्छा नहीं है, तो इसके लिए तो मर्द की सोच बदलने की जरूरत है। यदि कॉमन सिविल कोड आ गया, कानून आ गया, सब कुछ आ गया, लेकिन मर्द की जो गंदी सोच है, उसको भी तो बदलना पड़ेगा, उसकी जहनियत को बदलना पड़ेगा।
बांग्लादेश में अनजान हमलावरों ने आज एक हिंदू पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मुस्लिम बहुल देश में अल्पसंख्यकों एवं धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं के खिलाफ होने वाले इस्लामियों के नृशंस हमलों की श्रृंखला में यह एक अन्य घटना है। श्यामानंद दास पर झुनैदाह में सुबह करीब साढे़ छह बजे हमला किया गया।
रेप पीड़िता के अनुभव को लेकर अभिनेता सलमान खान फंसते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने बलात्कार संबंधी टिप्पणी के संबंध में सलमान खान को आठ जुलाई को तलब किया।
झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी पर अपने बेटे मुन्ना मरांडी की शादी नाबालिग लड़की से कराने का आरोप लगा है। आरोप है कि मुन्ना मरांडी ने महज 11 साल की नाबालिग लड़की से शादी रचाई है। बुधवार को अन्य एक नाबालिग लड़की ने मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। दोनों ही मामलों में राज्य महिला आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच शुरू कर दी गई है। मुन्ना मरांडी की शादी 27 जून को हुई और 29 जून को रिसेप्शन रखा गया। दुल्हन के नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शादी के रिसेप्शन में जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।
मलेशिया की एक महिला ने पेट्रोल पंप पर जब अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया तो वहां आग लग गई, जिससे वह 60 फीसदी तक झुलस गई। यह घटना संकेत दे रही है कि पेट्रोल पंप में मोबाइल फोन का इस्तेमाल आपके लिए खतरनाक हो सकता है।