5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद मायावती और अरविंद केजरीवाल ईवीएम के इस्तेमाल पर भड़के हुए हैं। मायावती ने यूपी और केजरीवाल ने पंजाब में अपनी-अपनी पार्टियों की हार का जिम्मा ईवीएम के ऊपर डालते हुए मशीन में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
यूपी चुनावों में भाजपा की जीत के बाद ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी अपना पक्ष रखा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी माह में होने वाले एमसीडी चुनावों को बैलेट पेपर द्वारा कराने की बात कही है।
देश की विभिन्न जेलों में बंद आठ महिला कैदियों को आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘तिनका तिनका बंदिनी’ अवॉर्ड-2017 दिए गए। जिन महिला कैदियों को अवॉर्ड दिए गए, उनमें कई महिलाएं उम्रकैद की सजा काट रही हैं तो किसी को मौत की सजा सुनाई गई है।
शिवसेना ने सेना में भर्ती का प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर पर आज निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस पूरी घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए जिसने सरकार की छवि खराब की है।
सेना भर्ती बोर्ड की परीक्षा के पर्चे कथित रूप से लीक हो गए जिसके बाद ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने छापेमारी कर महाराष्ट्र एवं गोवा से 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पर्चा लीक होने के सिलसिले में करीब 250 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया। रविवार को पूरे देश में भर्ती परीक्षा होने वाली थी।
महाराष्ट्र में 10 नगर निगमों और 11 ज़िला परिषदों में शिवसेना भाजपा पर भारी पड़ती दिख रही है। वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझान में शिवसेना भाजपा को मात देती जा रही है। शिवसेना 65 सीटों पर आगे है वहीं भाजपा की बढ़त 37 सीटों पर है।
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने से नौ छात्र बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खबर है कि मिड डे मील में मरा हुआ चूहा था और वही खाना बच्चों को खिला दिया गया।
आॅस्कर जीतने से जुड़े मंत्र का खुलासा करते हुए एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि आपके आॅस्कर जीतने की संभावना तब बढ़ जाती है, जब आप अमेरिकी संस्कृति दर्शाने वाली फिल्म में एक अमेरिकी अभिनेता हों।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत में उन्हें बताया कि अमेरिका भारत को एक सच्चा दोस्त और सहयोगी मानता है। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने और रक्षा एवं सुरक्षा के लिए एक साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।