विमानन नियामक डीजीसीए के आदेशों पर अमल करते हुए एयर इंडिया ने उड़ान पूर्व चिकित्सा परीक्षण का उल्लंघन करने पर अपने परिचालन विभाग प्रमुख को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया है।
धन की कमी से जूझ रहे एयर इंडिया के 119 करोड़ रूपये के लंबित बिलों को मंजूरी दे दी गई जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ विदेशी दौरों से संबंधित थे। एक सेवानिवृत्त नौसैन्य अधिकारी द्वारा आरटीआई कानून के जरिये लड़ी गई लंबी लड़ाई के बाद यह फैसला हुआ है।
कुछ ही महीनों के अंतर पर एक और बेटी की सफलता से जिले में एक बार फिर उत्साह और खुशियों की लहर दौड़ गई और लोग उसके स्वागत और दुआएं देने के लिए उमड़ पड़े। वायस ऑफ इंडिया किड्स की विजेता निष्ठा शर्मा की खुशियों की महक अभी वातावरण मौजूद ही थी कि इसी बीच जिले की एक दूसरी बेटी शताक्षी के मिस इंडिया, 2017 की फाइनलिस्ट चुने जाने के बाद शहर आने पर न केवल उसका जोरदार स्वागत हुआ, बल्कि उसे और परिवार को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया।
यह अपने आप में एक अलग तरह की शादी थी। पूर्वी सिंहभूम जिले के बदिया में दूल्हे के घर में एक शौचालय के निर्माण के कुछ घंटों के भीतर एक मंदिर में उसकी कैशलेस शादी संपन्न हुई। शादी से पहले पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में इतिहास गांव की निवासी दुल्हन सुनीता और दूल्हे सुभाष नायक के परिवार के सदस्यों ने एक साथ मिल कर नायक के गांव बदिया में स्थित उनके घर में एक शौचालय के निर्माण कार्य में भागीदारी की।
सुनील गावस्कर को खुशी है कि महेंद्र सिंह धोनी ने केवल सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी है और संन्यास नहीं लिया क्योंकि उनका मानना है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम में अभी काफी योगदान दे सकता है।
एचडीएफसी सहित कुछ और बैंकों व आवास ऋण कंपनियों ने आज अपनी उधारी दरों में 0.9 प्रतिशत तक की कटौती की घोषणा की जिससे आवास व कारपोरेट कर्ज सस्ता होगा। बैंकों में कॉरपोरेशन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया बीओआई व पंजाब एंड सिंध बैंक ने सीमांत लागत आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में कटौती की है। इसी तरह एचडीएफसी लिमिटेड व इंडिया बुल्स ने भी अपनी-अपनी ब्याज दर में 0.45 प्रतिशत तक की कटौती की है।
दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की धुरंधर अदाकारा सीमा आजमी को आज भी फिल्म चक दे इंडिया में झारखंड की खिलाड़ी रानी डिस्पोट्टा के किरदार के लिए जानते हैं। जल्द ही चक दे गर्ल रामभजन जिंदाबाद में दिखाई देंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम और जूनियर हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से शिकस्त दी तो जूनियर हाकी टीम विश्व चैंपियन बनी।
खचाखच भरे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर चारों ओर से आते इंडिया इंडिया के शोर के बीच भारत ने आज बेहतरीन हाकी का नमूना पेश करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर जूनियर हाकी विश्व कप अपने नाम करने के साथ इतिहास पुस्तिका में नाम दर्ज करा लिया।
खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने आज पूल डी के अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा और बड़ी शान के साथ पुरूष जूनियर हाकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में कदम रखा।