वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा पेश वार्षिक बजट को भविष्योन्मुखी बताते हुए उद्योग संगठनों का कहना है कि यह पिछले तीन सालों में किए गए आर्थिक सुधारों पर आधारित बजट है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का तीस शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 97 अंक फीसदी की बढ़त के साथ 27215 के स्तर पर जबकि नेैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का पचास शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 31 अंकों की बढ़त के साथ 8420 के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 82.84 अंक बढ़कर बंद हुआ था
नोटबंदी के बाद धनशोधन (मनी लांड्रिंग) कानून के तहत जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता स्थित एक कारोबारी को कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये के पुराने नोट को नए नोटों में बदलने से संबद्ध मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कारोबारी की पहचान पारस एम लोढ़ा के तौर पर की है और बताया कि मामले में पूछताछ के बाद बुधवार को उसे यहां गिरफ्तार किया गया।
महाराष्ट्र के गोंदिया के एक होटल में आज तड़के आग लग जाने के कारण दो महिलाओं सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे होटल बिंदल के परिसर में स्थित एक दुकान में लगी थी। शहर के व्यस्त गोरेलाल चौक में स्थित होटल की दुकान में लगी आग जल्द ही पूरी इमारत में फैल गई।
केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने 500 और 1000 रूपये के नोटों को रद्द करने संबंधी रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने पर बुधवार को बंगलूर में बैंक आॅफ इंडिया के एक वरिष्ठ मैनेजर और एक कंपनी के दो मालिकों को गिरफ्तार कर लिया।
भारतीय नौसेना के सबसे पुराने विमानवाहक पोत आईएनएस विराट को सेवा से हटाने के बाद लग्जरी होटल-सह-संग्रहालय में बदला जा सकता है। इस मसले पर आंध्रप्रदेश सरकार और नौसेना के बीच बातचीत चल रही है।
सूरत के हीरा कारोबारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूट खरीदने वाले लालजी पटेल ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा जा रहा हैं कि उन्होंने 6000 करोड़ रुपये बैंक में जमा करवाएं हैं। लालजी पटेल ने कहा कि उन्होंने कोई 6000 करोड़ रुपए बैंक में जमा नहीं कराए हैं। इस मामले में खुद लालजी पटेल मीडिया के सामने आए और कहा कि उन्होंने जुर्माने के साथ कोई रकम जमा नहीं करवाई है।
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने विजय माल्या की बंद हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स को दिए 1,200 करोड़ रुपये की उधारी को डूबा मान लिया है। बैंक ने इस तरह इस रकम को अपनी बही के बट्टे खाते (वह कर्ज़, जिसकी वसूली संभव न हो) में दर्ज कर लिया है।