जसप्रीत बुमराह और हरभजन सिंह की उम्दा गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के कमाल से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद की तीन मैचों में यह पहली हार है।
आईपीएल के चौथे मैच में शनिवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पंजाब ने पुणे को छह विकेट से करारी मात दी। पंजाब की ओर से ग्लैन मैक्सवेल और डेविड मिलर में मैच जिताउ पारी खेली। मैक्सवेल ने 19 गेंदों में नाबाद 43 तथा मिलर ने नाबाद 30 रन बनाए। पुणे की तरफ से स्पिनर इमरान ताहिर ने दो विकेट चटकाए।
आईपीएल के तीसरे मैच में ही फटाफट क्रिकेट ने रोमांच से क्रिकेट प्रेमियों को सराबोर कर दिया। सिने स्टार की शाहरुख खान की केकेआर ने गुजरात लायंस को 10 विकेट से पटखनी देकर अपना आगाज जोरदार ढंग से किया।
शदाब खान के पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने आज यहां चार मैचों की ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज पर छह विकेट से आसान जीत दर्ज की।
बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
भारत ने रांची में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी की ठोस शुरुआत की। आज का खेल खत्म होने समय भारत ने पहली पारी में एक विकेट पर 120 रन बना लिए थे। स्टंप के समय मुरली विजय 42 और चेतेश्वर पुजारा 10 रन बना कर विकेट पर थे। भारत ने एकमात्र विकेट केएल राहुल के रूप में गंवाया। राहुल ने 67 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस को सफलता मिली।
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में एक विकेट पर 38 रन बनाकर पांच रन की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड ने केन विलियम्सन (130 रन) के शतक और बीजे वाटलिंग (50) के अर्धशतक से पहली पारी में 341 रन बनाकर पहली पारी के हिसाब से 33 रन की बढ़त बनायी थी।
भारत के शीर्ष स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय घरेलू सत्र में सर्वाधिक विकेट चटकाने का कपिल देव का 37 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया।
कप्तान विराट कोहली के लगातार चौथी टेस्ट श्रृंखला में चौथे दोहरे शतक के रिकार्ड से भारत ने बांग्लादेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को छह विकेट पर 687 रन के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की।