Advertisement

Search Result : "10 गंभीर रूप"

50 से अधिक वन्यजीव गंभीर खतरे में

50 से अधिक वन्यजीव गंभीर खतरे में

सरकार ने आज कहा कि देश में लगभग 96,000 वन्य जीवों में से करीब 50 से अधिक वन्य जीव गंभीर खतरे का सामना कर रहे हैं जबकि 31व वन्यजीव संकट में हैं। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जेडएसआई) द्वारा किए गए अध्ययन में भारत से 96,000 प्रजातियों के विवरणों को दर्ज किया गया है।
उत्तरी और मध्य दिल्ली में आंशिक रूप से बहाल हुई जल आपूर्ति

उत्तरी और मध्य दिल्ली में आंशिक रूप से बहाल हुई जल आपूर्ति

आज सुबह उत्तरी और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में जल आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल हो गई। हालांकि दिल्ली के जलमंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि जब तक हरियाणा के जाट आंदोलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई मूनक नहर की पूरी तरह मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक जल आपूर्ति सीमित ही रहेगी।
सुपर-30 की सफलता पर जल्द ही आएगी किताब

सुपर-30 की सफलता पर जल्द ही आएगी किताब

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 30 विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रतिवर्ष भेजने वाले सुपर-30 की सफलता की कहानी जल्द ही एक किताब के रूप में प्रकाशित होकर लोगों के सामने आएगी। भारतीय मूल के डॉक्टर और मनोचिकित्सक डॉ. बीजू मेथ्यू सुपर-30 की सफलता पर करीब 250 पन्नों और छह से सात अध्याय वाली एक किताब लिख रहे हैं, जो कि लगभग दो से तीन माह में बिक्री के लिए बाजार में आ जाएगी। इसे पेन्गुइन बुक्स और रेंडम हाउस द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।
एनएसजी को पठानकोट भेजना गंभीर चूक थी: दिग्विजय

एनएसजी को पठानकोट भेजना गंभीर चूक थी: दिग्विजय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पठानकोट वायु सेना स्टेशन में हुए आतंकी हमले का जवाब देने में एनएसजी कमांडो के उपयोग को एक गंभीर चूक बताया है। सिंह ने इस फैसले को लेने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर भी सवाल उठाया है। साथ ही कांग्रेस नेता ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में खड़ा किया है।
केपीएस गिल की केजरीवाल को चिट्ठी, जेटली पर गंभीर आरोप

केपीएस गिल की केजरीवाल को चिट्ठी, जेटली पर गंभीर आरोप

पूर्व आईपीएस अधिकारी केपीएस गिल ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर हॉकी इंडिया में कथित अनियमितताओं की शिकायत की है। गिल ने वित्‍त मंत्री अरुण जेटली पर अपने प्रभाव का इस्‍तेमाल कर बेटी सोनाली को हॉकी इंडिया का वकील बनाने का आरोप भी लगाया है।
खेल की राजनीति, जेटली के समर्थन में सहवाग, गंभीर व इशांत

खेल की राजनीति, जेटली के समर्थन में सहवाग, गंभीर व इशांत

भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पूर्व अध्यक्ष अरूण जेटली को आज राज्य के दो सबसे बड़े स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का समर्थन मिला है।
भाकपा के वरिष्ठ नेता एबी बर्धन को पक्षाघात, हालत गंभीर

भाकपा के वरिष्ठ नेता एबी बर्धन को पक्षाघात, हालत गंभीर

वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता एबी बर्धन को पक्षाघात के बाद आज सुबह दिल्‍ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गृहमंत्री पर माकपा सांसद के ‘गंभीर आरोप’, लोकसभा स्‍थागित

गृहमंत्री पर माकपा सांसद के ‘गंभीर आरोप’, लोकसभा स्‍थागित

माकपा सांसद मोहम्मद सलीम ने सोमवार को असहिष्‍णुता पर चल रही चर्चा के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह के प्रकाशित कथित बयान का उल्लेख किया, जिस पर सत्तापक्ष के भारी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ गई।
'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' को योजना का रूप देंगे प्रधानमंत्री

'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' को योजना का रूप देंगे प्रधानमंत्री

देश में कथित असहिष्णुता पर जारी बहस के बीच राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि वह 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के विचार को एक योजना का रूप प्रदान करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement