जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई एवं आसपास के इलाकों में दही हांडी समारोह के दौरान मानव पिरामिड बनाने के दौरान हुई दुर्घटना में दो ‘गोविंदाओं’ की मौत हो गई जबकि 117 ‘गोविंदा’ घायल हो गए।
इस सीरीज के जीतने के साथ ही ये टीम विदेशी धरती पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ करने वाली पहली भारतीय टीम बन गई है। इसके अलावा श्रीलंका में नौ टेस्ट मैच जीतने वाली भारत पहली विदेशी टीम है।
हिमाचल प्रदेश में शिमला के बाद चंबा में भी अनाचार की घटना सामने आई है। ताजा मामला चंबा के तीसा में सरकारी स्कूल का है,जहां शिक्षक ने कथित तौर पर छात्रा से रेप किया। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों के हिंसक प्रदर्शन से इलाके का माहौल तनावग्रस्त बना हुआ है।
हरमनप्रीत कौर की 115 गेदों में 171 रनों की आतिशी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने छह बार की विजेता और डिफेंडिगं चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में 12 साल बाद जगह बना ली है। फाइनल में उसका मुकाबला रविवार को लार्ड्स में घरेलू टीम इंग्लैंड से होगा।
कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। घायल महिला श्रद्धालु की रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।