महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले जाने के लिए उसका पति स्वास्थ्य केंद्र से करीब डेढ़ घंटे तक गुहार लगाता रहा। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को एंबुलेंस नहीं मिली।
जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने भीषण गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसमें सेना के एक जवान और नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। गोलीबारी में तीन अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं।
कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। घायल महिला श्रद्धालु की रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
जम्मू कश्मीर हाई वे पर रामबन के पास अमरनाथ यात्रियों की एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर है। बस जम्मू से पहलगाम जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्रई राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि दुख की घड़ी में जान गंवाने वाले परिवारों के साथ हैं।
कुख्यात बदमाश आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग कर रहे उसके समर्थकों ने कल नागौर में पुलिस पर जमकर पथराव किया। गुस्साई भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। बवाल के दौरान एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है।