दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में शाम 6 बजे तक सिर्फ 45 फीसदी मतदान हुआ। वैसे तो यह एक सीट का उपचुनाव है, लेकिन इसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए अहम बताया जा रहा है।
जनता दल (यू) की केरल इकाई ने नीतीश कुमार के महागठबंधन' को तोड़ने और भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिलाने के फैसले का भारी विरोध किया है। इसे लेकर केरल यूनिट ने जदयू से बाहर आने का फैसला किया है।