नोटबंदी को लेकर देश भर में जारी हलचल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एक विवादास्पद बयान दे दिया। अखिलेश ने दावा किया कि अर्थशास्त्रियों का मत है कि वैश्विक मंदी के दौर में काले धन ने भारतीय अर्थव्ययस्था को सहारा दिया था।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि जिस जगह दिन दहाड़े अपराध होते हों और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई हो, वहां कोई निवेश करने नहीं आएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन बनाने के बारे में जो भी निर्णय होगा वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी : मुलायम सिंह यादव: का होगा और इस संबंध में उन्हें जो भी सुझाव देना होगा, वह पार्टी फोरम पर देंगे।
समाजवादी पार्टी के रजत जयंति समारोह में पूरा समाजवादी कुनबा एक मंच पर इकट्ठा हुआ है। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल के बीच जारी गतिरोध भी समारोह के दौरान खत्म होता नजर आ रहा है। समारोह को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि मुझे सीएम नहीं बनना है अखिलेश मांगेगे तो खून भी दे दूंगा।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रथयात्रा को दिवालिया रथयात्रा करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री को गुमनाम होने की शिकायत है तो जनता को उनके विकास के दावे खोखले होने की शिकायत है।
परिवार में रार के मद्देनजर उपजी अटकलों पर विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सपा के प्रांतीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी रथयात्राा की रवानगी के कार्यक्रम में शिरकत की और कार्यकर्ताओं को एकता का संदेश देने की कोशिश की।
उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में वर्चस्व की जंग चरम पर पहुंचने के बाद अब दोनों धड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां तीन नवंबर को रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखे जा रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पांच नवंबर को सपा के रजत जयन्ती समारोह को मेगा पोलिटिकल शो बनाने की तैयारियों में पूरा जोर लगा रहे हैं।
हमेशा एक साथ त्योहार मनाने वाला सैफई का समाजवादी परिवार इस बार बिखरा बिखरा नजर आया। सियासी कलह का असर इतना दिखा कि एक साथ आना तो दूर, परिवार के लोगों ने एक दूसरे के सामने आने तक से परहेज किया।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी परिवार में पिछले कुछ दिनों से जारी कलह से सीधा फायदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हुआ है। यह कहना है एक सर्वेक्षण एजेंसी का जिसने दो अलग-अलग सर्वेक्षण कर दावा किया है कि इस कलह से अखिलेश का कद राजनीतिक रूप से बढ़ा है।