सरकार ने न्यूयार्क विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर और अपने आप को गरीब व्यक्ति का रघुराम राजन कहने वाले विराल वी. आचार्य को रिजर्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।
'चुनावी चाणक्य' प्रशांत किशोर चुनाव में जीत का एक भरोसा है। पहले पीएम मोदी, बाद में नीतीश कुमार और अब कांग्रेस इनकी मदद से सत्ता के सिंहासन तक पहुंचना चाहती है। इनकी चुनावी रणनीति काफी पुख्ता होती है। प्रशांत इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी नाम से एक संस्था चलाते हैं। यह संस्था ही किसी पार्टी के प्रचार अभियान का काम देखती है। बताया जाता है कि प्रशांत किशोर की इस संस्था में करीब 250 लोग काम करते हैं।
उत्तर प्रदेश में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की कवायद के बीच कांग्रेस ने सीटों की संख्या को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी हैैैै। चुनावी समर में प्रदेश में अपनी जगह बनाने के लिए कांग्रेस ने गठबंधन की कोशिशें तेज भी कर दी हैं। कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब तक दो बार सपा सुप्रीमों से मुलाकात कर चुके हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने सीटों को लेकर चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें कम से कम 125 से 150 सीटें चाहिए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की कवायद के बीच कांग्रेस के लिए काम कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशान्त किशोर ने आज सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से एक बार फिर मुलाकात करके हलचलें बढ़ा दी हैं।
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की मुलाकात के बाद सपा और कांग्रेस में गठबंधन की खबरेंं आई। मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच बातचीत भी हुई। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और प्रशांत किशोर की भेंट और फिर पीके की मुलायम से दो घंटे से ज्यादा की बातचीत गठबंधन के साफ संकेत है। सियासी चर्चा महागठबंधन की है।
स्वराज अभियान के नेता प्रशांत भूषण ने राफेल विमान सौदेे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया है। सरकार फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद रही है। इस खरीद सौदे को लेकर विपक्षी दलों को शंका है। भूषण नेे जाेेर देते हुए कहा कि राफेल सौदा भारतीय जनता पार्टी के लिए बोफोर्स साबित होगा।
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने साफ कहा है कि रक्षा सौदों की जानकारी लीक करने का जो अारोप उन पर लगा है अगर उसमें एक फीसदी भी सच्चाई उजागर हो गई तो वह राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लेंगे। अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने खुलासा किया था कि नौसेना वार रूम लीक मामले के आरोपी अभिषेक वर्मा के पूर्व सहयोगी एडमंड ऐलन ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी को दो पत्र लिखे हैं। एक 25 अगस्त तथा दूसरा 16 सितंबर को लिखा गया है।
अपनी तेल रिफाइनरी रूस की रोजनेफ्ट व भागीदारों को बेचने का सौदा करने वाले एस्सार समूह ने कहा है कि वह तेल एवं गैस के कारोबार से हट नहीं रहा है इस बिकी से उसकी अंशधारक कंपनी के कर्ज को कम करने में मदद मिलेगी।
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण ने मिलकर स्वराज इंडिया नाम से नया राजनीतिक दल का गठन किया है। दोनों पंजाब में चुनाव लड़ने की बात भी कही है। नए दल का अध्यक्ष योगेन्द्र यादव को बनाया गया है। पार्टी में अजीत झा को महासचिव और फहीम खान को कोषाध्यक्ष चुना गया।
उत्तर प्रदेश के कई कांग्रेस नेता इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। सूबे में कांग्रेस की नैया को पार लगाने में जुटे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम की तरफ से सूबे के ही कांग्रेस नेताओं पास फोन आता है और वह उनसे ही कांग्रेस जॉइन करने को कहते हैं। अब 40 साल से कांग्रेस में ही काम कर रहे नेताओं को यह स्थिति काफी तकलीफ दे रही है।