आमतौर पर जन आंदोलनों की तरफ ध्यान तभी जाता है जब कोई बड़ी हस्ती शामिल हो या कहीं हिंसा भड़क जाए। लेकिन पिछले दो हफ्ते से राजस्थान के शेखावाटी में फैला किसान आंदोलन न सिर्फ शांतिपूर्ण है बल्कि अपने मुद्दों और मकसद पर कायम भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को देश की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के छात्रों को लाइव टेलीकास्ट के जरिए भाषण देंगे। इसे स्वामी विवेकानंद के शिकागो विश्व धर्म संसद में दिए भाषण के 125 साल पूरे होने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह के तहत रखा गया है।
इस साल दो सितंबर को एक ओर जहां ज्यादातर लोग ईद मनाने में लगे थे, वहीं निसार अहमद दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अपना हुनर दिखा रहा था। निसार ने दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 और 200 मीटर स्प्रिंट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।
शनिवार को पूरे विश्व में बड़ी धूमधाम के साथ बकरीद मनाई जा रही है। हर तरफ बधाइयों का तांता लगा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती ने देशवासियों को मुबारकबाद दी है।
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि सकल घरेलू उत्पाद में एक फीसदी की कमी से 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान है, जबकि दो फीसदी की गिरावट तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान है।